Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज रविवार 1 जनवरी 2026 को देश का आम बजट पेश किया. एक तरफ जहां केंद्र सरकार इसे व्यापक और विकास केंद्रित बजट बना रही है तो वहीं अब विपक्ष ने इसकी कमियां निकालना भी शुरु कर दिया है. अब बजट को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC चीफ ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे विजनलेस और दिशाहीन बजट बताया.
बजट को बताया महिला-किसान विरोध
ममता बनर्जी ने रविवार 1 जनवरी 2026 को वित्त मंत्री के भाषण के तुरंत बाद बजट को महिला विरोधी, किसान विरोधी और शिक्षा विरोधी बताया. उन्होंने कहा,’यह एक हंप्टी डंप्टी बजट है. सिर्फ शब्दों का छल है. यह बजट एंटी वुमन, एंटी SC, एंटी SC, विजन लेस हैं. एजुकेशन, फर्टिलाइजर सब्सिडी पर कुछ नहीं. इकॉनमी डिरेल हो चुकी हैं. सेंसेक्स गिर चुका है.’ उन्होंने कहा कि बजट में बंगाल को कुछ नहीं दिया गया, फ्रेट कॉरिडोर जिसका जिक्र किया गया है, वह मैंने ही सैंक्शन किया था. 3 कॉरिडोर के बारे में जो कहा है वह सब झूठ है.
ये भी पढ़ें- Income Tax Slabs 2026-27: Income Tax पर भले ही नहीं मिली राहत… फिर भी सरकार ने टैक्स पेयर्स के लिए किये ये 10 बड़े ऐलान
भाजपा पर साधा निशाना
ममता बनर्जी ने कहा कि,’ बंगाल अब स्टील हब, IT हब है. बस एक GST टैक्स है जिसके नाम पर हमारा पैसा ले जा रहे हैं. हमें जो 2 लाख करोड़ पैसे मिलने चाहिए थे, वह नहीं मिले. वह लोग देश के इकोनॉमिक स्ट्रक्चर को खत्म करना चाहते हैं. फेडरल स्ट्रक्चर को खत्म करना चाहते हैं. बजट में आदिवासी के लिए कुछ नहीं दिया गया. सोशल सिक्योरिटी के बारे में कुछ नहीं बोला.’ सीएम ने आगे कहा,’ वह जानते हैं बंगाल में हार रहे हैं, इसलिए SIR कर रहे हैं. हमसे राजनैतिक तरीके से लड़ें, दम हो तो हमसे लड़कर दिखाएं. INDIA अलायंस जीतेगा और केरल, तमिलनाडु, बंगाल, असम में ये हारेंगे.’
ये भी पढ़ें- Budget 2026: भारत क्यों बना रहा है ‘रेयर अर्थ कॉरिडोर’? रेत में छिपी है सुपरपावर बनने की चाबी
‘बजट में बंगाल का नाम नहीं लिया गया…’
बजट को लेकर TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा,’ पेश किया गया बजट वित्त मंत्री के 1 घंटे 25 मिनट के भाषण के बराबर था. 85 मिनट यानी 5100 सेकंड. इन 5100 सेकंड में बंगाल का नाम एक बार भी नहीं लिया गया. चाहे किसान समुदाय हो या देश के युवा, सरकार AI, स्किल इंडिया और तकनीकी उन्नति की बात करती है, लेकिन युवाओं को रोजगार कैसे मिलेगा और रोजगार कैसे पैदा होगा इस पर कोई ठोस चर्चा नहीं हुई. किसानों के लिए कोई आर्थिक सुरक्षा नहीं है. यह एक चेहराविहीन, आधारहीन और दूरदृष्टिहीन बजट है. केंद्र सरकार बंगाल को बांग्लादेश की तरह देखती है नहीं तो बंगाल का जिक्र एक बार भी क्यों नहीं हुआ? हमें इस बजट से कोई उम्मीद नहीं थी. उन्हें पता था कि बंगाल में पैसा खर्च करने पर भी वे जीत नहीं पाएंगे. इसलिए उनके नजरिए से देखें तो उन्होंने बंगाल पर पैसा खर्च न करना ही बेहतर समझा.’
बजट पर भाजपा का बयान
एक तरफ जहां ममता बनर्जी ने बजट पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता, भाजपा शासित प्रदेशों के नेता समेत मुख्यमंत्री ने इसे एतिहासिक बताया है. पीएम मोदी ने भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की जमकर तारीफ की है. इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बजट 2026-27 के जरिए पीएम मोदी ने साबित किया बै कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत सिर्फ नारा नहीं बल्कि हमारी सरकार का संकल्प है.
