News in Brief

PM Modi Speech in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्य सभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने कई बातें कहीं. हालांकि, पीएम मोदी ने विपक्ष को घेरने का एक भी मौका नहीं छोड़ा. इस दौरान पीएम मोदी ने देश में घुसपैठ का मुद्दा उठाया. घुसपैठ को लेकर पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि टीएमसी घुसपैठियों को बचाने के लिए न्यायालयों को चक्कर लगा रही है. उन्होंने कहा कि बंगाल में आज निर्मम सरकार है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी के लोग यहां उपदेश दे रहे थे. टीएमसी निर्मम सरकार होने की सारे पैरामीटर पूरी कर रही है. टीएमसी के नेता घुसपैठियों को बचाने के लिए न्यायालयों में ताकत लगा रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि घुसपैठिए नौजवानों की रोजी रोटी छीन रहे हैं. घुसपैठिए आदिवासियों की जमीने छीन रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये घुसपैठिए हमारे युवाओं के अधिकार और रोजगार के अवसर छीन रहे हैं और आदिवासी समुदायों की उस जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, जो वास्तव में उनका अधिकार है. फिर भी ऐसे लोग यहां आकर हमें उपदेश देते हैं.  

पीएम मोदी ने आप पर भी साधा निशाना 

Add Zee News as a Preferred Source

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी (आप) पर भी निशाना साधा. उन्होंने इस दौरान कहा कि एक हमारे सदस्य काफी कुछ बोल रहे थे, जिनकी पूरी सरकार शराब में डूब गई. वह काफी कुछ बोल रहे थे. आज उनके शीशमहल की चर्चा देश के कोने-कोने में हो रही है. पीएम ने इस दौरान शायरान अंदाज में कहा कि तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे. 

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी, लेफ्ट और कई अन्य दल भी दशकों तक सत्ता में रहे. कई दल सत्ता के भागीदार रहे हैं, लेकिन इन्होंने विकास के कामों को आगे नहीं बढ़ाया. वोटबैंक की राजनीति में डूबे हुए लोगों ने कभी भी देश के ऐसे अनेक पहलुओं को मजबूती देना प्राथमिकता नहीं समझा.

यह भी पढ़ें: ‘आप बैठकर नारा लगाइए…’; पीएम मोदी ने राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे की क्यों ली चुटकी? देखें VIDEO

 

आज देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है’

आज मेरा देश पूरा सामर्थ्य दिखा रहा है. यह तब होता है जब आपके पास आर्थिक सामर्थ्य हो, आपके नागरिकों में देश के प्रति ऊर्जा हो, और खासकर मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक मजबूत इको-सिस्टम हो, तभी विश्व आपके साथ डील करने के लिए आगे आता है. जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल है, मैं साफ-साफ कहना चाहता हूं कि न तो उनके पास कोई सोच थी, न कोई विजन और न ही कोई इच्छाशक्ति थी. हमारी काफी शक्ति उनकी (कांग्रेस) गलतियों को ठीक करने में जा रही है. दुनिया के मन में जो उनके समय की छवि है उस छवि को धोने में लगी हुई है, क्योंकि उन्होंने देश को उसी हालत में छोड़ दिया था और इसी काम के लिए हमने फ्यूचर-रेडी पॉलिसी पर बल दिया है. आज आपने देखा होगा कि देश नीति के आधार पर चल रहा है. उसी कारण आज विश्व में देश पर विश्वास बन रहा है. आज देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार हो चुका है. 

यह भी पढ़ें: ‘जिनकी सरकार शराब में डूब गई, जिनके शीश महल…’, राज्यसभा में PM मोदी का AAP पर जोरदार हमला