News in Brief

Meghalaya News: मेघालय के ताशखाई से दुखद खबर सामने आई है. यहां पर एक कोयला खदान में भीषण धमाका हुआ है. इस हादसे में असम के कम से कम 10 मजदूरों की जान गई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची है. स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और रेस्क्यू का काम किया जा रहा है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, ताशखाई की कोयला खदान में एक धमाका हुआ, जिसके कारण इस खदान के भीतर काम कर रहे मजदूर इस धमाके की चपेट में आ गए. अंदर काम कर रहे मजदूर वहीं फंस गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. 

घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करा दिया है. खदना के भीतर फंसे मजदूरों की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. स्थानीय प्रशासन ने इसाले को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी है, ताकि बचाव कार्य में किसी प्रकार की बाध न आए. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि ये धमाका कैसे हुआ और इसके अन्य कारण क्या है, इसको लेकर जांच की जा रही है. 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खदान में गैस रिसाव या किसी तकनीकी खामी के कारण हादसे होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, वास्तविक वजह केवल जांच के बाद ही सामने आ सकेगा. अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं. वहीं, इस हादसे के बाद मजदूरों की सुरक्षा और अवैध खनन को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. वहीं, प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले में गहराई से जांच की जाएगी. वर्तमान में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. 

Add Zee News as a Preferred Source