News in Brief

BJP Election Campaign: पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी तेजी होती नजर आ रही है. इस संग्राम में अपना ध्वज सबसे ऊपर रखने की तैयार में भारतीय जनता पार्टी कोई कमी नहीं छोड़ रही है. चुनावी अभियान को धार देने के लिए बीजेपी ने एक खास योजना तैयार की है. चुनाव प्रचार की रणनीति के तहत बीजेपी मेगा रैली और राज्यव्यापी ‘रथ यात्राएं’ करने वाली है. सूत्रों के अनुसार, इस कार्यक्रम के लिए 15 मार्च का दिन तय किया जा रहा है, वहीं इसे राजधानी कोलकाता के मैदान स्थित ब्रिगेड परेड में आयोजित किया जाएगा. 

बीजेपी के चुनावी अभियान योजनाएं
विस्तृत चुनाव रणनीतियों को तैयार करने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने शनिवार (14 फरवरी) को कोलकाता में बैठक की. सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान कई जरूरी अभियान योजनाओं पर चर्चा की गई. वहीं पार्टी अपने चुनाव घोषणापत्र पर काम कर रही है और घोषणापत्र को जन-केंद्रित बनाने की पूरी तैयारी चल रही है. उम्मीदवारों के चयन के संबंध में भाजपा नामों को अंतिम रूप देने से पहले स्थानीय नेताओं से प्रतिक्रिया मांग रही है. 

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगी रैली
बीजेपी कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल रैली आयोजित करने जा रही है. पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, इस रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे. इस रैली का उद्देश्य राज्य के लाखों मतदाताओं तक सीधा संदेश पहुंचाना और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरना है. भाजपा दक्षिण बंगाल के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों से रथ यात्राएं शुरू करने की योजना बना रही है, जो बाद में ब्रिगेड रैली में एकत्रित होंगी. 

Add Zee News as a Preferred Source

‘डोल यात्रा’ कार्यक्रम
वहीं ‘डोल यात्रा’ के तुरंत बाद पार्टी द्वारा ‘डोल यात्रा’ कार्यक्रम शुरू किए जाने की उम्मीद है. इन यात्राओं के जरिए पार्टी केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार कर, ममता बनर्जी की विफलताओं को जनता के सामने रखेगी. 

बीजेपी का सीधा टारगेट 
हालांकि रथ यात्रा और ब्रिगेड रैली अभी योजना चरण में हैं. इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है. लेकिन ये तय है कि बीजेपी अपने चुनाव अभियान के लिए एक बड़ मंच तैयार कर रही है. भाजपा के इस मैगा प्लान का सीधा मकसद सत्तारूढ़ णमूल कांग्रेस (TMC) की गढ़ पर निशाना लगाना है. वहीं पार्टी भ्रष्टाचार और केंद्रीय योजनाओं को रोकने जैसे मुद्दों पर ममता सरकार पर निशाना लगाने वाली है.