News in Brief

Pm Modi on Ajit Pawar: महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन हादसे में देहांत हो गया है. बुधवार की सुबह अजित पवार मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे लेकिन इसी बीच लैंडिंग के दौरान उनका प्लेन हादसे का शिकार हो गया और विमान में अजित पवार समेत सभी लोगों की मौत हो गई है. इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख का इजहार किया है. पीएम मोदी ने कहा कि हादसे बहुत दुख हुआ है. 

पीएम मोदी ने अपने X हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा,’महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुख हुआ. इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं. दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और हिम्मत मिले, इसके लिए प्रार्थना करता हूं.’

खबर अपडेट की जा रही है