News in Brief

Leaders who died in the accident: आज यानी 28 जनवरी को सुबह 8.45 पर महाराष्ट्र के बारामती में एक प्लेन क्रैश हो गई थी. जिसमें राज्य के डिप्टी सीएम की मौत हो गई है. इस प्लेन में 6 लोग सवार थे. जिन्हें हादसे के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उन सभी को मृत करार दे दिया गया. आज हम महाराष्ट्र के ऐसे नेताओं के बारे में बताएंगे जो ऐसे ही भयानक हादसों के शिकार हो गए थे.

आर.टी. देशमुख की सड़क हादसे में मौत
महाराष्ट्र के बीड जिले से भाजपा नेता और पूर्व विधायक आर.टी. देशमुख का सोमवार शाम लातूर जिले में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था. पुलिस के मुताबिक ये हादसा शाम 26 मई को हुआ था. देशमुख अपनी एसयूवी में तुलजापुर-लातूर मार्ग से गुजर रहे थे, तभी मध्य महाराष्ट्र के बेलकुंड गांव के पास एक फ्लाईओवर पर दुर्घटना हुई थी. स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया था. लेकिन देशमुख की मृत्यु हो चुकी थी.

तुकाराम बिडकर सहित दो लोगों की गई थी जान
फरवरी 2025 में अकोला के शिवर गांव में एक भीषण सड़क हादसा हुआ था. जिसमें पूर्व विधायक तुकाराम बिडकर सहित दो लोगों की जान चली गई थी. तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने अचानक एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी थी जोरदार टक्कर के कारण दोपहिया वाहन सड़क पर जा रही भैंसों से भी टकराया और पलट गया. हादसे की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी.

Add Zee News as a Preferred Source

शिव संग्राम पार्टी के अध्यक्ष विनायक मेटे की सड़क हादसे में मौत
महाराष्ट्र के पूर्व विधायक और शिव संग्राम पार्टी के अध्यक्ष विनायक मेटे का पुणे एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में निधन हो गया था. बताया गया था कि उनकी कार अचानक दुर्घटना का शिकार हुई, जिसमें मेटे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के तुरंत बाद उन्हें पास के MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां कुछ ही समय बाद उन्होंने दम तोड़ दिया था. विनायक मेटे तीन बार विधायक रह चुके थे.

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे की हादसे में मौत
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे का 17 नवंबर 2021 सड़क हादसे में निधन हो गया था. वे दिल्ली हवाई अड्डे की ओर जा रहे थे ताकि महाराष्ट्र के बीड स्थित अपने निर्वाचन क्षेत्र में होने वाली विजय रैली को संबोधित कर सकें. सुबह करीब 6.20 बजे, एक चौराहे पर गुरविंदर सिंह द्वारा चलाई जा रही इंडिका कार ने मुंडे की सरकारी कार को पीछे से बाईं ओर से टक्कर मार दी, जहां वे बैठें हुए थे. इस हादसे में मंत्री की मौत हो गई थी. 

सचिव संजय चौपाने का सड़क हादसे में मौत
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय चौपाने का 14 अगस्त 2017 को औरंगाबाद में सड़क हादसे में निधन हो गया था उनके साथ यात्रा कर रहे दो अन्य कांग्रेस नेता इस हादसे में घायल हुए थे. हादसा उस समय हुआ जब नेता इंदिरा गांधी की जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होने के बाद औरंगाबाद से लौट रहे थे. इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद भी मौजूद थे. जिन एसयूवी में नेता यात्रा कर रहे थे, वह औरंगाबाद-गंगापुर रोड पर भेन्डाला फाटा में एक बस से टकरा गई. ठाणे के रहने वाले चौपाने कांग्रेस के सक्रिय और प्रभावशाली सदस्य माने जाते थे.

ये भी पढ़ें: यह हैवी क्रैश था… अजित पवार का प्लेन कैसे गिरा? कौन-कौन था, क्या पता चला