News in Brief

BJP National President: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में अहम बैठक हुई. बैठक में संगठन चुनाव संयोजक डॉ. के. लक्ष्मण, सह-संयोजक संबित पात्रा, नरेश बंसल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा कर दी गई.

 निर्वाचक मंडल की सूची हुई सार्वजनिक

राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने बताया कि भाजपा के संगठन पर्व-2024 के अंतर्गत राष्ट्रीय अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है. इसी क्रम में चुनाव की अधिसूचना जारी की गई है और 5708 सदस्यों वाली निर्वाचक मंडल की सूची सार्वजनिक कर दी गई है. इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित वरिष्ठ नेता शामिल हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

 20 जनवरी को होगा पदग्रहण समारोह

जानकारी के अनुसार, नितिन नबीन 19 जनवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जबकि 20 जनवरी को अध्यक्ष पद के चुनाव की औपचारिकता पूरी होने के बाद वे पदभार ग्रहण करेंगे. जानकारी के अनुसार, नितिन नबीन के समर्थन में कई नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जैसे वरिष्ठ नेताओं के हस्ताक्षर होंगे. इसके साथ ही पार्टी के एससी, एसटी और महिला नेताओं के हस्ताक्षरों के साथ भी नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, ताकि सामाजिक संतुलन का स्पष्ट संदेश दिया जा सके. डॉ. लक्ष्मण ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय, 6ए दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली में संपन्न होगी. 

fallback

ये भी पढ़ें: क्या अब केरल बनेगा ‘केरलम’? भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने PM मोदी को लिखा पत्र

सूत्रों के अनुसार, इस अवसर पर सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों को दिल्ली आमंत्रित किया गया है. 20 जनवरी को औपचारिक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नितिन नबीन का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा. इसके अगले दिन, 21 जनवरी को वे सभी प्रदेश अध्यक्षों, संगठन मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे.