News in Brief

BJP Organisation Parv 2024: दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) में आज से नवीन युग की शुरुआत हो गई है. बीजेपी के  नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बने हैं. आज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में उन्होंने इस पद की शपथ ली. नितिन नवीन बीजेपी ने 12वें अध्यक्ष हैं. वह सबसे युवा अध्यक्ष भी बने हैं. बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया को राष्ट्रव्यापी संगठनात्मक अभियान ‘संगठन पर्व-2024’ के तहत पूरा किया है. 

दरअसल, संगठन पर्व 2024 के अंतरर्गत ही बीजेपी की संवैधानिक रूप से अनिवार्य, पारदर्शी और लोकतांत्रिक संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ी थी. इस पर्व के तहत बूथ स्थर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को मजबूत करने का ये अभियान आधिकारिक रूप से संपन्न हो चुका है. बीजेपी ने अपना अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को चुना है, जिनका कार्यकाल अगले तीन साल तक रहेगा. 

संगठन पर्व-2024 में कब क्या हुआ 

Add Zee News as a Preferred Source

अगर बीजेपी के इस संगठन पर्व-2024 की प्रगति पर नजर डालें, तो काफी कुछ जानने को और समझने को मिलता है. इस आयोजन पर्व के दौरान बूथ मंडल और राज्य स्तर पर क्या प्रगति हुई है इसपर एक नजर जरूर डालनी चाहिए…

आयोजन पर्व के दौरान केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि बूथ स्तर पर भी अध्यक्ष और समितियां चुनने का काम किया गया है. अभी तक की जानकारी के अनुसार, कुल 1,070,462 बूथों में से 788,197 बूथ अध्यक्षों का चुनाव पूरा हो चुका है. वहीं, इसके अलावा 8,947,845 बूथ समिति सदस्यों (1+11) का भी गठन किया जा चुका है. माना जा रहा है कि इस स्तर पर करीब 74 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. 

मंडल अध्यक्ष का भी हुआ चुनाव 

केवल बूथ स्तर नहीं, बल्कि युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंडल अध्यक्ष के लिए 45 साल से कम आयु की पात्रता मानदंड निर्धारित की गई थी. देश के 17,743 मंडलों में 16,469 मंडल अध्यक्षों का चुनाव पूरा कराया जा चुका है. इन आंकड़ों से पता चलता है कि ये काम करीब 90 प्रतिशत से अधिक पूरा कराया जा चुका है. 

जिला अध्यक्ष चुनने का कितना काम पूरा? 

जानकारी के अनुसार, देश के कुल 1,036 जिलों में से 978 जिलों में जिला अध्यक्षों का चुनाव भी पूरा किया जा चुका है. यह आंकड़े बताते हैं कि जिला अध्यक्ष चुनने का काम 94 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है. वहीं, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक राज्य परिषद सदस्य और दो विधानसभा क्षेत्रों के समूह से एक राज्य परिषद सदस्य का चुनाव किया गया. जानकारी के अनुसार, निर्धारित 6384 राज्य परिषदों में से 4932 सदस्यों का चुनाव अभी तक पूरा कर लिया गया है. 

यह भी पढ़ें: BMC मेयर चुनाव में BJP का समर्थन करेगी AIMIM? जानें क्या बोले ओवैसी, दिया ये संकेत

कितने राज्यों के अध्यक्षों का हुआ चुनाव 

राष्ट्रव्यापी संगठनात्मक अभियान ‘संगठन पर्व-2024’ के तहत बीजेपी ने देश के 37 संगठनात्मक राज्यों में से 30 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पूरा करा लिए हैं. यानी पार्टी ने 81 प्रतिशत काम को पूरा कर लिया है. इसके अलावा प्रत्येक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एक राष्ट्रीय परिषद सदस्य और दो लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समूह से एक राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव किया गया. निर्धारित 815 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों में से 741 सदस्यों का चुनाव पूरा हो चुका है. यह काम 92 प्रतिशत पूरा हो चुका है. 

गौरतलब है कि पिछले एक साल में बीजेपी ने बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपने चुनाव आसानी से और अपने संविधान के अनुरूप लोकतांत्रिक तरीके से पूरा कर लिया. इससे विपक्ष को कई कड़े संदेश देने की कोशिश की गई है. 

यह भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे तब पटना से उड़कर गुजरात क्यों जाते थे नितिन नबीन? भाजपा के नए अध्यक्ष का किस्सा