News in Brief

who wrote indian constitution: हमारे संविधान को लिखने का श्रेय अक्सर डॉ. बीआर अंबेडकर को दिया जाता है. लेकिन असल में इसे हाथ से लिखने वाले व्यक्ति प्रेम बिहारी नारायण रायजादा थे. डॉ. अंबेडकर संविधान सभा के ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष थे, इसलिए उन्हें संविधान निर्माता कहा जाता है. लेकिन अंग्रेजी में संविधान की मूल पांडुलिपि को प्रेम बिहारी ने अपने हाथों से लिखा था. इस काम में उन्हें लगभग छह महीने लगे थे. कुल मिलाकर 432 कलम घिस गई थी. इस पांडुलिपि में शांति निकेतन के चित्रकारों ने हर पन्ने और कवर को खूबसूरती से सजाया था. पर खास बात ये थी की सविधान के हर पेज पर एक नाम लिखा रहता था प्रेम, आज हम इसके पीछे की कहानी जानेंगे.

संविधान की पांडुलिपि संसद की लाइब्रेरी में सुरक्षित दो खास बक्सों में रखी गई है. ये बक्से कांच के हैं और सीलबंद हैं. इनमें नाइट्रोजन भरी है ताकि कागज समय के साथ खराब न हो. अमेरिका की एक कंपनी ने कैलिफोर्निया में ये बक्से बनाए थे. इसी वजह से पांडुलिपि आज भी बिल्कुल सुरक्षित और नई जैसी बनी हुई है.

क्यों लिखा होता है पेज के नीचे प्रेम?
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने खुद प्रेम बिहारी को यह काम करने के लिए कहा था. प्रेम बिहारी ने बिना किसी शुल्क के यह काम स्वीकार किया था. उन्होंने कहा कि “एक पैसा भी नहीं चाहिए. मेरे पास भगवान की दया से सब कुछ है, और मैं खुश हूं”. लेकिन उनकी एक शर्त थी कि संविधान के हर पन्ने पर उनका नाम लिखा जाए और अंतिम पन्ने पर उनका और उनके दादाजी का नाम. यही वजह है कि संविधान के हर पेज पर प्रेम बिहारी का नाम प्रेम दिखाई देता है. यह उनकी मेहनत और योगदान को हमेशा याद रखने का तरीका है.

Add Zee News as a Preferred Source

बर्मिंघम शहर से आया था कागज
संविधान को लिखने के लिए प्रेम बिहारी को संविधान हॉल में एक कमरा दिया गया था, जो बाद में संविधान क्लब बना. उन्होंने 45.7 से 58.4 सेंटीमीटर के पार्चमेंट पेपर पर पांडुलिपि तैयार की थी. यह कागज इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर से मंगवाया गया था. पूरे संविधान की पांडुलिपि में 233 पन्ने हैं और इसका वजन लगभग 13 किलोग्राम है. यह चमड़े की काली जिल्द में है, जिस पर सोने की कारीगरी की गई है.

प्रेम बिहारी का योगदान सिर्फ लिखने तक सीमित नहीं था. उन्होंने संविधान की हर पंक्ति और हर शब्द पर ध्यान दिया. उनके नाम के पन्नों ने संविधान को और भी व्यक्तिगत और ऐतिहासिक बना दिया. आज जब हम 72वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, यह याद रखना जरूरी है कि संविधान केवल कानूनों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि इसमें प्रेम बिहारी जैसे लोगों की मेहनत और समर्पण भी जिंदा है. उनकी मेहनत ने भारत के लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी है.
ये भी पढ़ें: चेरनोबिल में फिर मंडराया मौत का साया! रूसी हमले के बाद न्यूक्लियर प्लांट की बिजली गुल, क्या टल गया 1986 जैसा महाविनाश?