News in Brief

Indian Army animal contingent: दिल्ली में 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर जो परेड होगी उसमें पहली बार शामिल होगी सेना की एनिमल कंटिजेंट. इस कंटिजेंट का हिस्सा होंगे वो बाज जिनकी नजरों से दुश्मन की ड्रोन ताकत मिट्टी में मिल जाएगी. ये वो शिकारी पक्षी हैं जिनकी नजरें सरहद पार बैठे दुश्मनों पर होती है. ये बाज दुश्मन की रडार को चकमा दे देते हैं. आकाश से जमीन तक. बर्फ से रेगिस्तान तक.इनकी निगाह से छिपना मुश्किल नहीं, नामुमकिन है. सीधे कहें तो पाकिस्तान हो या चीन भारत के हर दुश्मन के लिए ये सीधी चेतावनी है कि 26 जनवरी को कर्तव्य पथ सिर्फ सैनिकों की परेड नहीं दिखाएगा, वो भारत की उस ताकत का भी गवाह बनेगा जो बिना बोले युद्ध जीतती है.

गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सेना पहली बार अपने मूक योद्धाओं के दस्ते के साथ शामिल होगी. पहली बार भारतीय सेना अपने ‘एनिमल कंटिंजेंट’ को परेड में उतार रही है. 

आर्मी रैप्टर्स

ये सभी युद्ध के असली हीरो हैं. इन्हें उत्तर प्रदेश के मेरठ में सेना की विशेष यूनिट ने तैयार किया है. ये भारत की सीमाओं पर दुश्मन की हर चाल को पहले ही भांप लेते हैं. सेना ने इन रैप्टर्स को नाम दिया है करण-अजुर्न. परेड में शामिल चार शिकारी पक्षी भारतीय सेना की आंखें हैं. ये म आसमान से हर हलचल पर नजर रखते हैं. ड्रोन, घुसपैठ और बर्ड-स्ट्राइक जैसी चुनौतियों से निपटने में इनकी भूमिका अहम है. इनकी नजर इतनी तेज होती है कि कई किलोमीटर दूर की हलचल पकड़ लेते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

परेड में जलवा

सेना के कुत्ते साइलेंट वॉरियर्स कहलाते हैं. इस परेड में 16 कुत्ते शामिल होंगे. इनमें 10 भारतीय नस्लें और 6 मिलिट्री डॉग्स हैं. ये विस्फोटक खोजने, आतंकी ट्रैकिंग और सर्च ऑपरेशन में माहिर हैं. मुधोल हाउंड, रमपुर हाउंड और चिप्पीपराई जैसे कुत्ते तो ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की पहचान बन चुके हैं. कई ऑपरेशनों में इन्होंने सैनिकों की जान बचाई है. अंधेरे में भी दुश्मन की गंध पकड़ लेते हैं. 

गलवान के फ्रंट लाइन योद्धा

इस बार 26 जनवरी की परेड में आपको गलवान के फ्रंट लाइन योद्धा भी नजर आएंगे. ये मूक योद्धा माइनस चालीस डिग्री के तापमान में भी अपनी पीठ पर ढाई सौ किलो का वजन उठाकर बिना थके चलते हैं. सेना को रसद पहुंचाते हैं. हथियार पहुंचाते हैं. दो कूबड़ वाले ये बैक्ट्रीयन ऊंट अपनी ताकत के लिए जाने जाते हैं. 

जंग में जवान की तरह ही अहम होते हैं हथियार. लेकिन गलवान जैसी दुर्गम इलाके में जहां तापमान माइनस चालीस डिग्री के पार पहुंच जाता है वहां फ्रंट लाइन तक सेना के साथ खड़े होते हैं. ये बैक्ट्रीरियन ऊंट. 

fallback

ये इंडियन आर्मी के रिमाउंट वेटरिनरी कोर यानी RVC के साथ डबल हंप वाले बैक्ट्रियन ऊंट और पोनी हैं. दो कूबड़ वाले बैक्ट्रियन ऊंट लद्दाख के बर्फीले रेगिस्तान में पाए जाते हैं. रिपब्लिक डे परेड की तैयारियों में ये योद्धा पहली बार आकर्षण का बड़ा केंद्र बने हैं. 

बैक्ट्रियन ऊंट और पोनी की ताकत

जहां तापमान माइनस में चला जाता है, हवा तेज होती है और ऑक्सीजन कम रहती है. ऐसे वातावरण में भी ये ऊंट टिके रहते हैं, इसलिए इन्हें कोल्ड डेजर्ट वॉरियर कहा जाता है. भारतीय सेना ने लद्दाख में निगरानी बढ़ाने के लिए इन ऊंटों को शामिल किया है. ये दो कूबड़ वाले ऊंट करीब ढाई सौ किलो का वजन उठाकर ऊंची पहाड़ियों पर आसानी से चल सकते हैं. ये 17,000 फीट की ऊंचाई पर भी बिना थके काम करने में सक्षम हैं.

मूक प्रहरी

इनके शरीर की बनावट इन्हें हड्डियों को गलाने वाली ठंड से बचाती है. बिना पानी और भोजन के ये जीव कई दिनों तक जीवित रह सकते हैं.
पूर्वी लद्दाख के मुश्किल हालातों में ये सैनिकों के सबसे भरोसेमंद साथी साबित होते हैं. इनकी मौजूदगी ने चीन सीमा पर सेना की रसद क्षमता को काफी मजबूती दी है. 

रिपब्लिक डे परेड पर पहली बार कर्तव्य पथ पर देश की सीमा पर तैनात ये मूक प्रहरी पहली बार जवानों के साथ कदमताल करते दिखेंगे.