Maharashtra Mayor Election 2026: महाराष्ट्र में बीएमसी के साथ अन्य निकाय चुनावों के परिणाम 16 जनवरी को आ गए थे. चुनाव के परिणाम आने के 5 दिन से अधिक समय बाद भी मुंबई का मेयर कौन बनेगा, इसपर सस्पें.रकरार है. इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने एक ऐसा दावा कर दिया है, जिसने एक नई बहस छेड़ दी है. इतना ही उद्धव ठाकरे गुट ने एक बड़ा आरोप भी जड़ा है, आइए आपको इसके बारे में बताते हैं…
शिंदे चाहते हैं शिवसेना का मेयर बने?
दरअसल, बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) 2026 के चुनावों में BJP के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने बहुमत हासिल किया है. इस चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. अब परिणामों के बाद मेयर पद को लेकर खींचतान शुरू हो गई है. मुंबई का मेयर बनने के लिए कम से कम 114 सीटों का आंकड़ा पूरा करना होगा. वर्तमान में किसी एक पार्टी के पास ये आंकड़ा नहीं है. वहीं, उद्धव ठाकरे गुट ने आरोप लगाया है कि महायुति के पार्षदों के फोन “टैप” किए जा रहे हैं. इस दावे ने एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है. शिवसेना (UBT) का आरोप है महाराष्ट्र सरकार फोन टैप करा रही है.
शिंदे ने किस ओर किया इशारा?
माना जा रहा कि राज्य के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे चाहते हैं कि मेयर का पद शिवसेना के उनके गुट को दिया जाए. उनका मानना है कि यह पार्टी के संस्थापक, स्वर्गीय बाल ठाकरे के “सम्मान में” है. चूंकि बाल ठाकरे की जन्म शताब्दी अगले साल है. सोमवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम शिंदे ने इशारों ही इशारों में मुंबई मेयर पद पर शिवसेना का दावा किया. इसे बाल ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष में उनके सम्मान के तौर पर पेश किया. इतना ही नहीं उन्होंने इस मांग को शिवसेना कार्यकर्ताओं के एक हिस्से की मांग बताया. हालांकि, उन्होंने कहा कि मुंबई का मेयर किसी दल का नहीं बल्कि महायुति गठबंधन का होगा.
महायुति को मिला बहुमत
एकनाथ शिंद ने कहा था कि बालासाहेब ठाकरे का जन्म शताब्दी वर्ष 23 जनवरी से शुरू हो रहा है. कुछ शिवसैनिकों (पार्टी कार्यकर्ताओं) को लगता है कि BMC में शिवसेना का मेयर बनाया जाना चाहिए. शिंदे ने कहा कि महायुति गठबंधन के मेयर उन नगर निकायों में बनाए जाएंगे जहां शिवसेना और BJP ने मिलकर चुनाव लड़ा था. एकनाथ शिंदे ने जोर देते हुए कहा कि शिवसेना इस प्रकार का कोई फैसला नहीं लेगी, जो लोगों के जनादेश के खिलाफ हो. इस बात पर भी उन्होंने जोर दिया है कि महाराष्ट्र के निकाय चुनाव को बीजेपी और शिवसेना ने साथ मिलकर लड़ा था.
यह भी पढ़ें: दुनिया में अब नहीं चलेगी अमेरिका की दादागिरी…. दावोस में कनाडाई पीएम का ट्रंप को तंज, किस तरफ किया इशारा?
उद्धव गुट के दावे से बड़ी हलचल
मुंबई में मेयर पद को लेकर अभी खींचतान चल ही रही है कि इ.ीच शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने मंगलवार को ऐसा दावा कर दिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. राउत ने कहा कि नए चुने गए BJP और शिवसेना सदस्यों के फोन को रूलिंग पार्टी टैप कर रही है. हालांकि, इ.ात पर भी गौर किया जाना चाहिए कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना के पार्षदों ने बांद्रा के फाइव-स्टार होटल को छोड़ दिया है. वे सभी 16 जनवरी से यहां पर ठहरे हुए थे. राउत ने दावा किया है कि बीजेपी शिवसेना (शिंदे गुट) के पार्षदों पर कड़ी नजर रख रही है. राउत ने दावा किया कि मुंबई के मेयर का फैसला दिल्ली से किया जा रहा है.
संजय राउत के आरोपों का बीजेपी ने किया खंडन
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र BJP मीडिया इंचार्ज नवनाथ बान ने राउत के आरोपों को गलत करार दिया है. बान ने कहा कि हमें फोन टैपिंग की ज़रूरत नहीं है, लेकिन राउत को यह साफ करना चाहिए कि जब महा विकास अघाड़ी (उद्धव ठाकरे की लीडरशिप वाली) सत्ता में थी, तो एकनाथ शिंदे और उदय सामंत के फोन कौन टैप कर रहा था. हमें पार्षदों का पूरा सपोर्ट है और हम ऐसे कामों में शामिल नहीं हैं.
यह भी पढ़ें: इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2025 का ऐलान, अंतरराष्ट्रीय जूरी का बड़ा फैसला; ग्रासा माशेल के नाम हुआ सम्मान
