
Deepfake Video Misuse: आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के इस जमाने में इन दिनों कई डीपफेक जैसे ऑनलाइन शोषण का शिकार हो रहे हैं. इसमें नेता, अभिनेताओं के बाद अब इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति से जुड़ा एक डीपफेक वीडियो भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में इन्वेस्टमेंट के अवसरों का झूठा प्रचार किया जा रहा है. वीडियो को ट्रायड वाइन नामक एक हैंडल की ओर से शेयर किया गया है, जिसमें लोगों से एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा गया है.
सुधा मूर्ति का डीपफेक वीडियो
यह लिंक यूजर्स को एक फेक न्यूज वेबसाइट पर ले जाता है. इस वेबसाइट को लोगों को धोखा देकर उनकी पर्सनल और फाइनेंशियल जानकारी शेयर करवाने के लिए बनाया गया है. मामले को लेकर अधिकारियों ने आम जनता को सतर्क रहने, सोर्स की पुष्टि करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या ऑनलाइन प्रसारित होने वाले अन्कंफर्म इंवेस्टमेंट दावों में शामिल होने से बचने की चेतावनी दी है.
ये भी पढ़ें- रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार DIG भुल्लर को SC से राहत नहीं, घर से बरामद हुए थे करोड़ों कैश, सोना और लग्जरी घड़ियां!
वीडियो में इन्वेस्टमेंट से जुड़ा दावा
वीडियो में दावा करते हुए दिखाया गया है कि कई इन्वेस्टर्स इससे पहले ही जुड़ चुके हैं और हर महीने 10 लाख रुपये कमा रहे हैं. वीडियो में आगे कहा गया,’ नए कस्टमर्स की आती बाढ़ के कारण कई रजिस्ट्रेशंस को रोका जा रहा है. इसमें लोगों से वीडियो के नीचे दिए गए लिंक के जरिए ‘केवल आज के अंत तक’ रजिस्ट्रेशन करने का आग्रह किया है. इससे यह संकेत मिलता है कि जो लोग अभी भी इसे एक्सेस कर सकते हैं उनके पास इन्वेस्टर बनने का मौका है.
ये भी पढ़ें- दरगाह किसे कहते हैं, एक ही पीर बाबा की दो अलग-अलग जगह कब्र कैसे हो सकती है?
सुधा मूर्ति का बयान
मामले को लेकर राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने कहा,’ मुझे उन फर्जी संदेशों से बेहद चिंता है, जिनमें मेरे चेहरे और आवाज का इस्तेमाल करके इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा दिया जा रहा है और 20 या 30 गुना रिटर्न का वादा किया जा रहा है. यह सब फर्जी है और AI समेत किसी शातिर दिमाग की ओर से संचालित है. मैं कभी भी कहीं भी इन्वेस्ट के बारे में बात नहीं करूंगी. अगर आप मेरा चेहरा देखें या मेरी आवाज में इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देते हुए सुनें तो उस पर विश्वास न करें. यह मेरी मेहनत की कमाई है. कृपया सोच-समझकर फैसला लें और किसी बैंक या विश्वसनीय सोर्स से पुष्टि करने के बाद ही फैसला लें.’
