News in Brief

Karnataka News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां पर एक स्वाति नाम की महिला की मैटेनिटी फोटोशूट के दौरान एक तीन साल के बच्चे के तालाब में डूबने से मौतो हो गई. जिस बच्चे की इस घटना में मौत हुई है, वह फोटोशूट करा रही महिला का पहला बेटा था. स्वाति अपने एक दोस्त के साथ एक फेमस स्टूडियो में गई थी. बताया जाता है कि दोनों महिलाएं दोस्त फोटोशूट में व्यस्त हो गई और इसी दौरान बच्चा तालाब में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

जानिए पूरा मामला 

दरअसल, स्वाति जेपी नगर की रहने वाली हैं और आठ महीने की गर्भवती हैं. वह अपनी दोस्त के साथ मैटेनिटी फोटोशूट के लिए गई थीं. स्वाति के पति इंजीनियर हैं और वह किसी काम के सिलसिले में अमेरिका गए हुए हैं. इस घटना की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि बच्चे का नाम लक्षवीर था. घटना शनिवार दोपहर 2.30 बजे की है. स्वाति अपनी दोस्त के साथ इस स्टूडियो गई थी जहां पर फोटोशूट हो रहा था. इस दौरान दोनों सहेलियां आपस में इतनी व्यस्त हो गईं कि बच्चे का ख्याल ही नहीं रहा और यह हादसा हो गया. स्वाति ने जाने से पहले उनको मैसेज भेजा था कि वह अपनी दोस्त की फोटोशूट के लिए जा रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source

स्टूडियो में मौजूद हैं तीन तालाब 

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने पाया कि स्वाति फोटोशूट के दौरान काफी व्यस्त रहीं और बच्चा वहीं पर खेल रहा था. स्टूडियों में तीन छोटे तालाब हैं. पुलिस ने आशंका जताई है कि बच्चा शायद अपने से किसी एक तालाब में तला गया और गलती से पानी में गिर गया. स्वाति को कुछ देर में अपने बच्चे का ख्याल आया और फिर बच्चे की तलाश शुरू की. कुछ देर बाद बच्चा तालाब में मिला. स्टूडियो के कर्मचारियों और अन्य लोगों ने उसको बार निकाला, आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. पुलिस का कहना है कि तालाब में करीब दो फीट से अधिक पानी था. 

यह भी पढ़ें: केरल में लेफ्ट सरकार की पहले की तारीफ, अब मणिशंकर अय्यर ने स्‍टालिन को क्‍यों सराहा?

थाने में दर्ज हुई शिकायत 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वाति के पिता की शिकायत के आधार पर मदनयकानहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत में स्टूडियो प्रबंधन को कोई दोषी नहीं ठहराया गया है. रविवार को नेलमंगला सरकारी अस्पताल में बच्चे शव का पोस्टमार्टम किया गया. 

यह भी पढ़ें: जब ‘ग्लोबल आइकन’ से मिले ‘शब्दों के जादूगर’! शशि थरूर ने प्रियंका के लिए लिखा ऐसा पोस्ट, जो हो रहा है वायरल