News in Brief

Hardeep and Rabia Love Story: कई फिल्मों में दिखाया जाता है कि कोई भी शख्स मोहब्बत में किसी हद तक जाने को तैयार रहता है. कई बार तो लोग अपने जान की, परिवार और रिश्तेदार की परवाह किए बिना अपने प्यार को पाने के लिए किसी हद तक चले जाते हैं. उनको इस बात का अंदाजा नहीं होता है कि वह जो कर रहे हैं वह किस हद तक सही है और क्या उसमें गलत है. कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें भारत के एक शख्स को पाकिस्तान की एक लड़की से मोहब्बत हुई. इस प्रेम में वह इतना कुछ कर गया कि अब उसको हिरासत में जाना पड़ा है. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं…

दरअसल, एक भारतीय लड़का पाकिस्तान की एक लड़की से प्यार में पड़ गया. यहां तक सब कुछ ठीक चला, लेकिन आगे जो हुआ वह हैरान करने वाला था. लड़का उसक लड़की जरूरतों को पूरा करने के लिए साइबर ठग बन गया. लड़के की पहचान राजस्थान के हरदीप सिंह के तौर पर हुई है और वह इस समय साइबर ठगी के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. अधिकारियों ने बताया कि हरदीप सिंह की पहचान पाकिस्तानी लड़की से ऑनलाइन हुई थी. 

हरदीप सिंह ने 12वीं के बाद छोड़ दी पढ़ाई 

Add Zee News as a Preferred Source

अधिकारियों ने जांच के दौरान पाया कि हरदीप सिंह हनुमानगढ़ जिले के एक गांव का रहने वाला है. उसने गांव के स्कूल से ही 12वीं तक की पढ़ाई की. उसके पिता एक सामान्य किसान हैं. 12 की के बाद हरदीप ने पढ़ाई छोड़ दी. इसके बाद उसने कंप्यूटर चलाने का काम सीखा. इसी दौरान ऑनलाइन उसकी जान पहचान पाकिस्तान की एक लड़की राबिया से हुई.  राबिया और हरदीप लगातार ऑनलाइन चैट करते रहे, जिसके बाद उनके बीच दोस्ती और फिर प्यार हुआ. अधिकारियों ने बताया कि हरदीप से चैटिंग के दौरान पाकिस्तानी लड़की राबिया कुछ न कुछ डिमांड करने लगी.  

चूंकि, हरदीप पर प्यार का भूत सवार. ऐसे में वह कुछ-कुच रुपया पाकिस्तान भेजने लगा. इसके बाद पाक की लड़की रुबिया की डिमांड और बढ़ती गई. उसकी इन डिमांड को पूरा करने के लिए हरदीप साइबर अपराध के काले धंधे में कूद गया. हरदीप का कहना है कि राबिया ने ही उसको ये आइडिया दिया था. इस धंधे में वह धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा. हरदीप को अब इस धंधे में कामयाबी मिलनी शुरू हो गई थी. पिछले कुछ समय में उसने फर्जी कॉल सेंटर भी खोल दिया था और कमाई कर रहा था. 
 
किसको निशाना बनाता था हरदीप 

साइबर अपराधी हरदीप अपने ही गांव के लोगों के साथ ठगी करता था. जांच में पाया गया कि वह गांव के किसानों और मजदूरों को निशाना बनाता था. अपना खाता बंद बता कर छोट-छोटे लालच देकर फंसाया करता था. गांव के कई भोले लोग उसकी बातों पर भरोसा करते और उसके चंगुल में फंस जाते थे. इसके बाद अपने बैंक खाता ट्रांजेक्शन के लिए दे देते थे. इसके अलावा सोशल मीडिया पर सस्ता सामान बेचने का झांसा देकर साइबर फ्रॉड का शिकार बनाता था. 

हरदीप और पाकिस्तानी प्रेमिका राबिया की कहानी 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारियों ने पूछथाछ के दौरान पाया कि पाकिस्तान की रहने वाली राबिया और उसका पूरा परिवार साइबर ठगी के धंधे में लिप्त है. उसने ही हरदीप को ये आइडिया दिया था. राबिया और उसका परिवार सोशल मीडिया के जरिए लोगों को निशाना बनाते थे और ठगी करते थे. इतना ही नहीं राबिया इतनी चालाक थी कि वह सोशल मीडिया पर सस्ते सामान बेचने के नाम पर होने वाले फ्रॉड में हरदीप का नंबल डालती थी.  ऐसे में भारतीय शख्स का नंबर देखकर भारतीय लोग आसानी से भरोसा कर लेते थे. इसके लिए राबिया हरदीप को कमीशन भी देती थी. 

यह भी पढ़ें: शेख हसीना की आवामी लीग का आलीशान हेड ऑफिस बना बदबूदार टॉयलेट, किस नेता की हो रही जय-जयकार! क्या चुनाव से पहले ही तय हो गया नतीजा?

जानिए फिर कैसे खुली पोल 

हरदीप के गांव के ही एक राजपाल नाम के शख्स ने पिछले दिनों अपने साथ हुए साइब फ्रॉड को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी. लंबे समय तक जांच के बाद पुलिस ने हरदीप को गिरफ्तार किया. शुरू में पुलिस को लगा कि वह एक सामान्य साइबर ठग है. जब आरोपी का मोबाइल फोन चेक किया तो पता चला कि यह तो बड़ा साइबर ठग है. हालांकि, उसने साइबर ठगी से कमाए हुए करीब तीन लाख से अधिक रुपये पाकिस्तान में ट्रांसफर किए थे. 

आगे की प्लानिंग कर के बैठा था हरदीप 

उल्लेखनीय है कि मामले को लेकर जिले के एसपी हरिशंकर की ओर से बताया गया है कि हरदीप ने कबूल किया है कि उसका प्लान पाकिस्तान भागने था और राबिया से शादी करने का था. उसका कहना है कि उसने एक बार पाकिस्तान भागने की कोशिश की थी. मई में उसने वीजा अप्लाई किया था लेकिन वह अप्रूव नहीं हो सका था. 

यह भी पढ़ें: कीर स्टार्मर का विकल्प बनेंगी शबाना महमूद? ब्रिटिश राजनीति में ‘एपस्टीन’ का भूचाल; क्या 18 महीने बाद बदलेगा पीएम