Bengal SIR Hearing Live Updates: सुप्रीम कोर्ट ने आज पश्चिम बंगाल समेत सभी राज्य सरकारों को कड़ा संदेश दिया है. आज की सुनवाई के दौरान सर्वोच्च अदालत ने कहा, ‘मतदाता सूची के शुद्धीकरण यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के प्रोसेस में रुकावट नहीं डाली जा सकती है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में SIR की डेडलाइन भी 14 फरवरी से एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दी है. सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, ‘जो भी ऑर्डर या क्लैरिफिकेशन की जरूरत होगी, हम जारी करेंगे. लेकिन हम SIR प्रोसेस में कोई रुकावट नहीं आने देंगे. यह बात सभी राज्यों को समझनी चाहिए.’ यह बात तब कही गई जब कोर्ट पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उस पिटीशन पर इलेक्शन कमीशन (EC) का जवाब सुन रहा था, जिसमें राज्य में SIR प्रोसेस को चुनौती दी गई थी.
