News in Brief

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता नाना पटोले ने राहुल गांधी की तुलना भगवान श्रीराम से की थी. जिसके बाद शिवसेना नेता संजय निरुपम ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. संजय निरुपम ने नाना पटोले के इस बयान को बेहद बेतुका और हास्यास्पद बताते हुए पलटवार किया है. संजय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास भगवान राम के आदर्शों और मूल्यों के विरोध का रहा है. उन्होंने कहा कि अगर चाल-चलन और आचरण को देखकर राहुल गांधी की तुलना करनी है तो भगवान श्रीराम के बजाय रावण से करेंगे तो थोड़ा तार्किक लगेगा. 

बांग्लादेश हिंसा पर बोले निरुपम
वहीं बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के मुद्दे पर भी संजय निरुपम ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के खिलाफ लगातार हिंसक घटनाएं सामने आई हैं, जिसके कारण भारत में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. शिवसेना नेता संजय निरुपम ने बांग्लादेश में हो रही घटनाओं की वजह से भारत के आम जन में बढ़ रहे गुस्से और नाराजगी के बारे में भी जिक्र किया. संजय निरुपम ने बांग्लादेश से जुड़े किसी भी व्यक्ति या गतिविधि को लेकर यह आक्रोश सामने आने का दावा भी किया. इसके उन्होंने उदाहरण भी दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर किसी भी भारतीय हस्ती की गतिविधियों में बांग्लादेश का कनेक्शन दिखता है, तो वो मौजूदा माहौल को बिगाड़ सकता है. 

शिवेसना यूबीटी पर निशाना 
संजय निरुपम ने ठाकरे गुट की शिवसेना (यूबीटी) पर भी तीखा हमला बोला है. निरुपम के अनुसार जिस शिवसेना की स्थापना हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ने की थी, वो हमेशा हिंदी, हिंदू और हिंदुस्तान की विचारधारा के साथ खड़ी रही लेकिन अब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) मुस्लिम वोट बैंक के लिए अपनी मूल विचारधारा से भटक गई है. उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) पर हिंदी या मराठी छोड़कर उर्दू में पर्चे और प्रचार सामग्री छापकर वोट मांगने का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा भी किया कि यूबीटी की ये रणनीति जनता के सामने उसकी असलियत को उजागर कर रही है और लोग इस को अब समझ चुके हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

इनपुट–आईएएनएस 

यह भी पढ़ें: भारी बारिश और बर्फबारी से अफगानिस्तान में जल प्रलय, करोड़ों लोगों पर मंडराया खतरा