News in Brief

BJP Mission Kerala: केरल का नाम सुनते ही दिमाग में आता है लेफ्ट पार्टियों का मजबूत किला.लेकिन अब भाजपा यहां सेंध लगाने की पूरी तैयारी में है. गृह मंत्री अमित शाह ने खुद मोर्चा संभाला है. हाल ही में केरल दौरे पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, “जो कभी नहीं बदला, वो अब बदलेगा.” यानी, पार्टी यहां बड़ी छलांग मारने को तैयार है. आइए जानते हैं कि केरल में भाजपा का सफर कैसा रहा और आगे का क्या मास्टर प्लान है.

वोट शेयर में लगातार उछाल, लेकिन सीटें अभी दूर
असल में इस बार भाजपा का आत्मविश्वास कोई हवा में नहीं है. उसके पीछे वोट शेयर का डेटा है. जैसे साल 2001 में यहां पार्टी का वोट शेयर सिर्फ 3% के आसपास था. फिर धीरे-धीरे बढ़ता गया. 2016 और 2021 के विधानसभा चुनावों में ये 12-15% तक पहुंच गया. लोकसभा चुनावों की बात करें तो 2014 में 12%, 2019 में 16% और 2024 में 20% वोट मिले. इतना ही नहीं, 2019 में तो एक सीट भी जीती. लेकिन विधानसभा में ये वोट सीटों में नहीं बदल पाए. उसके पीछे की कहानी है यहां यहां की राजनीति में लेफ्ट और कांग्रेस का दबदबा है. फिर भी, भाजपा हार नहीं मान रही. उसकी वजह है केरल में NDA का वोट शेयर लगातार बढ़ता दिखाई देना. ये बात साफ बताती है कि आधार मजबूत हो रहा है. पार्टी अब इसी पर बिल्डिंग कर रही है.

स्थानीय चुनावों ने दिया जोश, शहर से गांव तक पहुंच
पिछ
ले स्थानीय निकाय चुनावों ने भाजपा को नई उम्मीद दी है. राजधानी तिरुवनंतपुरम की नगर निगम में पार्टी ने 101 में से 50 वार्ड जीते हैं. पहली बार यहां भाजपा का मेयर बना है. दो नगर पालिकाओं में भी जीत मिली है. पूरे केरल के छह नगर निगमों में एनडीए का वोट शेयर 23% से ज्यादा रहा है. यही नहीं, 79 ग्राम पंचायतों में दूसरे नंबर पर आई है. मतलब, अब सिर्फ शहरों में नहीं, गांवों में भी भाजपा की पैठ बन रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

अमित शाह ने संभाली कमान
अमित शाह ने अपने हाल के केरल दौरे में कार्यकर्ताओं में जोश को भरा और नारा दिया कि जो कभी नहीं बदला, वह अब बदलेगा. इसके लिए उन्होंने अन्य राज्यों के भी उदाहरण दिए और कहा कि एक समय मणिपुर और त्रिपुरा में हम कहीं नहीं थे, आज वहां सरकारें हैं. केरल में भी वैसा ही होगा.

दूसरी तरफ बीजेपी सत्ता विरोधी लहर का भी फायदा उठाने की कोशिश में है, क्योंकि लेफ्ट सरकार से लोग नाराज हैं. विकास की कमी, बेरोजगारी जैसे मुद्दे चरम पर हैं.

मुद्दों पर फोकस, विकास से लेकर सबरीमाला तक
भाजपा यहां सिर्फ वोट नहीं, दिल जीतने की कोशिश कर रही है. विकास के बड़े-बड़े वादे भी कर रही  हैं. बेहतर सड़कें, रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर की बात भी कर रही है. इसके साथ ही भावनात्मक मुद्दे को भी उठा रही है. जिसमें सबरीमाला मंदिर का मामला तो बहुत फेमस है. ये मामला बीजेपी पार्टी के लिए गेम चेंजर साबित हुआ है. इससे हिंदू वोटरों में कुछ हिस्सा भाजपा की तरफ शिफ्ट हुआ, खासकर दक्षिण केरल में.

पार्टी का मेगा प्लान
फिर इझवा ओबीसी समुदाय जो हिंदुओं का 26% है, वो पारंपरिक रूप से लेफ्ट का वोट बैंक रहा. लेकिन अब बदलाव आ रहा है.पार्टी के बड़े नेता जैसे के सुरेंद्रन, वी मुरलीधरन और शोभा सुरेंद्रन इसी समुदाय से हैं. ये लोग अब बीजेपी के लिए ग्राउंड पर काम कर रहे हैं. अमित शाह का प्लान साफ है- लेफ्ट के गढ़ में सेंध लगाकर दक्षिण भारत में पैर जमाना. अगर केरल में कामयाबी मिली तो ये भाजपा के लिए माइलस्टोन होगा.लेकिन चुनौतियां भी कम नहीं.लेफ्ट और कांग्रेस का गठबंधन मजबूत है.फिर भी, पार्टी का मिशन जारी है.देखना होगा, क्या ये सपना हकीकत बनेगा?