
नई दिल्ली: क्या सोशल मीडिया (Social Media) बेलगाम घोड़ा बन चुकी है, जो किसी का भी जीवन बर्बाद कर सकता है. क्या अब इस पर कंट्रोल करने का वक्त आ गया है? यह सवाल दिल्ली में सामने आई घटना के बाद फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है.
22 साल का युवक लापता
दरअसल सोशल मीडिया (Social Media) के ट्रोल के चलते दिल्ली का एक 22 साल का लड़का आदित्य (Aditya) 1 जून से लापता हो गया है. लापता होने से पहले उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यमुना में कूद कर अपने जीवन को खत्म करने का पोस्ट डाला था. उसके बाद से अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है.
आदित्य की मां का कहना है कि आदित्य एक होनहार रैपर (Delhi Rapper) है. कम उम्र से ही उसने रैप करना शुरू कर दिया था. जब वो 16 साल का था तो उसने मुंबई में हिंदू धर्म पर एक रैप किया था. इसका विरोध होने पर उसने माफी भी मांग ली थी. मामला खत्म हो चुका था. लेकिन फिर 6 साल बाद किसी ने उसके उस पुराने रैप को सोशल मीडिया (Social Media) पर डाल दिया है. जिसके चलने लोगों ने उसे ट्रोल करने शुरू कर दिया.
ट्रॉलर दे रहे थे धमकी
आदित्य (Aditya) की मां का कहना है कि ट्रॉलर्स ने उनका पता भी सोशल मीडिया पर डाल दिया. जिसके चलते उसे धमकियां मिलनी शुरू हो गई. परिवार का आरोप है कि अगर सोशल मीडिया (Social Media) पर निगरानी के इंतजाम होते तो इस ट्रॉल आर्मी को रोका जा सकता था.
उनकी मां कहती हैं कि आदित्य (Aditya) 8 से 9 ब्रांड को एंडोर्स करता था. सोशल मीडिया पर उसके ट्रोल होने के बाद सभी ब्रांड ने उससे अपने हाथ खींच लिए. जिसका उसका करियर तबाह हो गया. इन बातों से वो इतना आहत हुआ कि उसने यमुना में डूब कर जान देने जैसी पोस्ट करके लापता हो गया. उसके बाद से आदित्य की मां दीपा तिवारी अपने बेटे के आने का इंतजार कर रही हैं.
‘सोशल मीडिया पर लगे लगाम’
दीपा तिवारी का आरोप है की सोशल मीडिया बेकाबू घोड़े की तरह है. अगर सोशल मीडिया (Social Media) किसी भी पोस्ट को वेरिफाइड करके ही आगे बढ़ाने का इंतजाम करता तो उनके बेटे के साथ ऐसा नही होता. उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर कंट्रोल बहुत जरूरी है.
आदित्य की मां का आरोप है कि पुलिस भी उनके बेटे को ढूंढने में मदद नहीं कर रही है. उससे कई बार कंप्लेंट की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.
LIVE TV
