News in Brief

Nandi Hills: वैलेंटाइन डे के मौके पर कई प्रेमी जोड़े कर्नाटक स्थित नंदी हिल्स जाने की योजना बनाते हैं. अगर आप भी इस साल ऐसा ही कुछ प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है. बता दें कि चिकबल्लापुरा जिला प्रशासन की ओर से पहली बार 14 फरवरी को नंदी हिल्स घूमने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. यह प्रतिबंध कानून व्यवस्था और जन सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए लगाया गया है. 

नंदी हिल्स पर एंट्री बैन 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चिक्कबल्लापुरा के डिप्टी कमिश्नर ने 14 फरवरी को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक हिल स्टेशन में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है. इस दौरान प्राइवेट गाड़ियों और पर्यटकों को हिल स्टेशन में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि कई एंट्री पॉइंट्स पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे. अधिकारियों ने बताया है कि वैलेंटाइन डे के दौरान पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण हाल के कुछ सालों में क्राउड मैनेजमेंट मुश्किल हो गया है.  

ये भी पढ़ें- घाटी में मसाज के नाम पर गंदा काम? प्रशासन ने स्पा सेंटर्स को दिए सख्त आदेश; पुरुषों और महिलाओं के लिए बनाए नए नियम  

Add Zee News as a Preferred Source

 

भीड़ ने खड़ी की मुश्किल 

बता दें कि नंदी हिल्स बेंगलुरू में रहने वाले कई लोगों के लिए अपना वीकेंड बिताने और व्यस्त दिनचर्या से राहत पाने की एक बेहतरीन जगह है. यह हिल स्टेशन सनराइज और धुंध भरे नजारों के लिए काफी फेमस है. इस जगह पर पहले भी कई विशेष मौकों पर इसी तरह के प्रतिबंध जारी किए गए थे, लेकिन वैलेंटाइन डे पर इस तरह का प्रतिबंध पहली बार लगाया जा रहा है. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक वैलेंटाइन डे पर पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि देखी जाती है. यह हिल स्टेशन मुख्य रूप से युवा जोड़ों और समूहों के बीच काफी फेमस है. यहां अक्सर हिल स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर भारी ट्रफिक जाम और पार्किंग की समस्या खड़ी हो जाती है.  

ये भी पढ़ें- पायलट ने जानबूझकर क्रैश किया था प्लेन? अहमदाबाद विमान हादसे पर झूठी निकली इटालियन रिपोर्ट, AAIB ने किया खुलासा  

 

नंदी हिल्स के बदले इन जगहों को चुनें  

सावनदुर्ग

सावनदुर्ग एशिया की सबसे बड़ी मोनोलिथ हिल्स में से एक है, जो चुनौतीपूर्ण ट्रेकिंग, अद्भुत नजारों और प्राचीन मंदिरों के लिए काफी फेमस है. 

स्कंदगिरी 

कलावरा दुर्गा के नाम से भी जाना जाने वाला यह ट्रेकिंग स्थल नंदी हिल्स की तरह ही नाइट ट्रेकिंग और बादलों के ऊपर सूर्योदय के मनमोहक नजारों के लिए फेमस है. 

रामनगर  

अपने पथरीले भूभाग और फिल्म ‘शोले’ की शूटिंग लोकेशन के रूप में जाना जाने वाली यह ट्रेकिंग, रॉक क्लाइंबिंग और मनोरम सूर्यास्त के नजारे दिखाता है.