News in Brief

Jaish e Mohammad Masood Azhar Latest Audio News: पाकिस्तान और आतंक एक-दूसरे का पर्याय हैं. यह बात बार-बार पाकिस्तानी आतंकी खुद साबित करते रहते हैं. अब जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का नया वीडिया सामने आया है. जिसमें वह दावा कर रहा है कि उसके पास भारत पर हमला करने के लिए ‘हजारों आत्मघाती हमलावरों’ का दस्ता तैयार है. यह ऑडियो कब और कहां का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन इस वायरल ऑडियो को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से ले रही हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source