PM Modi today statement: वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की माली हालत को लेकर बड़ा बयान दिया है. पीएम मोदी ने गुजरात में आयोजित समिट को संबोधित करते हुए कहा, ‘भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और जो डेटा आ रहा है, उससे यह साफ़ है कि भारत से दुनिया की उम्मीदें बढ़ रही हैं. भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है. भारत में महंगाई कंट्रोल में है. भारत में किसानों की पैदावार यानी कृषि उत्पादन नए रिकॉर्ड बना रहा है. दूध उत्पादन में भारत पहले पायदान पर है. जेनेरिक दवाओं के उत्पादन में भारत आज पहले पायदान पर है. दुनिया में सबसे ज़्यादा वैक्सीन बनाने वाला देश भारत है’.
भारत की ग्रोथ पर फैक्ट शीट
पीएम मोदी ने ये भी कहा, ‘बीते 11 सालों में, भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल डेटा कंज्यूमर बन गया है. हमारा UPI दुनिया का नंबर 1 रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन प्लेटफॉर्म बन गया है. आज, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर है. भारत के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है. हम तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट हैं. मेट्रो नेटवर्क के मामले में, हम दुनिया के टॉप 3 में शामिल हो गए हैं. भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी बड़ी इकॉनमी होगा. ऐसे में अमेरिका हो या चीन भारत को नजरअंदाज करना अब किसी के बस की बात नहीं है.
पीएम मोदी का संबोधन
Speaking at the Vibrant Gujarat Regional Conference for Kutch and Saurashtra Region.
https://t.co/4LDjmAU1gy— Narendra Modi (@narendramodi) January 11, 2026
विकास और विरासत का मंत्र
वाइब्रेंट गुजरात में पीएम मोदी ने ये भी कहा, ‘2026 की शुरुआत के बाद यह गुजरात का मेरा पहला दौरा है. यह और भी ज्यादा सुखद है क्योंकि 2026 की मेरी यात्रा सोमनाथ दादा के चरणों में नमन करके शुरू हुई. मैं गुजरात के दिल राजकोट में इस शानदार कार्यक्रम में हिस्सा ले रहा हूं. इसका मतलब है विकास और विरासत दोनों. यह मंत्र हर जगह गूंज रहा है.’
भारत से दुनिया की उम्मीद बढ़ी: पीएम मोदी
वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘इस सफर की शुरुआत एक सपने से हुई जो नए मुकाम पर है. हम कॉरपोरेट ग्रुप के साथ, कॉपरेटिव, स्टार्टअप के साथ सीधी चर्चा करते हैं. बीते 20 सालों में वाइब्रेंट गुजरात (VG) ने कुछ नया और खास लक्ष्य हासिल किया है. रीजनल समिट, अब इंटरनेशनल हो गई है. हर समिट की अपनी संभावना और क्षमता है. 21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है. दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी की तरफ बढ़ने को आगे बढ़ रहा है. भारत से दुनिया की उम्मीद आगे बढ़े रही है. महंगाई नियंत्रण में है. सबसे तेज विकास हो रहा है. दूध, जेनरिक मेडिसिन, सबसे ज्यादा वैक्सीन भारत बना रहा है.
