News in Brief

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में म्यूनिसिपल इलेक्शन को लेकर प्रचार तेज हो चुका है. वोटरों को लुभाने के लिए राजनीतिक दल के लोग अलग-अलग तरह के बयान और वादे करने लगे हैं. शुक्रवार 9 जनवरी 2025 को  AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रचार के दौरान बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा जब हिजाब पहने हुए हमारी महिला देश की प्रधानमंत्री बनेगी. इस दौरान ओवैसी ने पाकिस्तान के संविधान का जिक्र भी किया. 

‘हिजाब पहनने वाली बेटी भारत की पीएम बनेगी…’  

ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान के संविधान में केवल एक ही समाज के व्यक्ति को राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री बनने का अधिकार है, लेकिन भारतीय संविधान में सभी समाज के लोगों का एक ही स्थान है. उन्होंने कहा,’ हम भले नहीं रहे लेकिन मगर एक दिन आएगा जब हिजाब पहनने वाली बेटी भारत की प्रधानमंत्री बनेगी. ओवैसी ने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा,’ याद रखना ये जोतुम मुसमानों के खिलाफ नफरत भड़का रहे ये ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है. नफरत फैलाने वालो तुम खत्म हो जाएगो. मोहम्मद जब आम होगी तब लोगों को पता चलेगा कि कैसे जहर इनके दिलों दिमाग में भर दिया गया था. आज आप देखिए सोलापुर में पेट्रोल 104 रुपए में एक लीटर मिलता है और अगर कोई पेट्रोल का कोई दाम पूछता है तो उसे सीधा बांग्लादेशी बता दिया जाता है.’ 

ये भी पढ़ें- Shaksgam Valley: घुसपैठ से बाज नहीं आ रहा ड्रैगन, भारत की इस जमीन पर किया कंस्ट्रक्शन; विदेश मंत्रालय ने लताड़ा   

Add Zee News as a Preferred Source

 

महाराष्ट्र की जनता को बेवकूफ बना रही सरकार 

ओवैसी ने कहा कि सोलापुर में इतनी समस्याएं, इतने मुद्दे हैं, लेकिन सत्ताधारियों को इससे कुछ लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा, अजित पवार और शिंदे तीनों ने महाराष्ट्र की जनता को बेवकूफ बनाने का पूरा प्रयास किया है. ओवैसी ने कहा,’ आप से अपील कर रहा हूं कि 15 तारीख को आप इन्हें संदेश दीजिए कि हम तुम्हारे षड्यंत्र का शिकार नहीं बनने वाले हैं.’ 

ये भी पढ़ें- ‘यह कोई संयोग नहीं लगता…,’  जम्मू में वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज बंद होने पर घमासान, उमर अबदुल्ला पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती 

 

नफरत की नींव पर शासन कर रही सरकार 

ओवैसी ने अपने बयान में कहा कि शिंदे, फडणवीस और पवार भारतीय संविधान के तहत राजनीति नहीं कर रहे बल्कि नफरत की नींव पर शासन कर रहे हैं. ये अल्पसंख्यक समाज के मित्र नहीं बल्कि उन्हें कमजोर करना चाहते हैं. ये दलितों को उनका हक नहीं देना चाहते हैं बल्कि उन्हें इससे वंचित रखना चाहते हैं.ये किसानों के लिए कुछ नहीं कर रहे. देखिए किसान कितनी खुदकुशी कर रहे हैं.