News in Brief

India-Russia Trade: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो चुका है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा और इसके बदले वेनेजुएला के तेल में इन्वेस्टमेंट करेगा. वहीं अब इसको लेकर भारत की प्रतिक्रिया सामने आई है. गुरुवार 5 फरवरी 2026 को विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत अपनी 1.4 अरब आबादी को सर्वोच्च प्राथमिकता देना जारी रखेगा, खासकर ऊर्जा क्षेत्र में मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए. 

‘एनर्जी सिक्योरिटी सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है…’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवाल 5 फरवरी 2026 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,’ भारत की ऊर्जा सुरक्षा 1.4 अरब लोगों की जरूरतों पर आधारित है. सरकार ने कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से कहा है कि 1.4 अरब भारतीयों की एनर्जी सिक्योरिटी सुनिश्चित करना हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. ऑब्जेक्टिव मार्केट की स्थितियों और बदलते अंतरराष्ट्रीय माहौल के हिसाब से अपने एनर्जी सोर्स को डाइवर्सिफाई करना इसे सुनिश्चित करने की हमारी रणनीति का मुख्य हिस्सा है. भारत के सभी फैसले इसी बात को ध्यान में रखकर लिए गए हैं और लिए जाएंगे.’   

ये भी पढ़ें- भेड़िये की खाल में गीदड़… देश के हर कोने में दर्जनों स्लीपर सेल एक्टिव, पाकिस्तान को भेजते हैं जानकारी; एंटी टेरर यूनिट ने शुरू की छानबीन  

Add Zee News as a Preferred Source

एनर्जी के सेक्टर में लंबे समय से पार्टनर है वेनेजुएला 

ट्रंप की ओर से भारत के वेनेजुएला के तेल पर इन्वेस्टमेंट करने को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा,’ जहां तक ​​वेनेजुएला की बात है. यह एनर्जी के सेक्टर में बिजनेस और इन्वेस्टमेंट दोनों तरफ से हमारा लंबे समय से पार्टनर रहा है।. हम साल 2019-20 तक वेनेजुएला से ऊर्जा और कच्चा तेल इंपोर्ट कर रहे थे, जिसके बाद हमें इसे रोकना पड़ा. फिर हमने साल 2023-24 में वेनेजुएला से तेल खरीदना शुरू किया, लेकिन फिर से बैन लगने के कारण इसे रोकना पड़ा.’ प्रवक्ता ने आगे कहा,’ एनर्जी सिक्योरिटी के प्रति हमारे नजरिए के अनुसार भारत वेनेजुएला समेत किसी भी कच्चे तेल की सप्लाई के कमर्शियल फायदों को देखने के लिए तैयार है.’  

ये भी पढ़ें- BCCI मामले में अनुराग ठाकुर को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हटाया आजीवन बैन; 9 साल से क्यों लगा था बैन?  

अपनी एनर्जी पॉलिसी को प्रभावित नहीं करेगा भारत  

रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह भी स्पष्ट किया कि भारत इंटरनेशनल बैन का सम्मान करता है, लेकिन किसी बाहरी दबाव के चलते अपनी एनर्जी पॉलिसी को प्रभावित नहीं होने देगा. आंकड़ों के मुताबिक साल 2022 से अब तक रूस भारत का सबसे बड़ा ऑयल सप्लायर बन गया है, जो कुल इंपोर्ट का तकरीबन 40 प्रतिशत हिस्सा प्रदान करता है. इससे पहले भारत तेल के लिए इराक और सऊदी अरब जैसे सेंट्रल एशियाई देशों पर मुख्य तौर से निर्भर था.  

ट्रंप का दावा 

ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा के बाद दावा किया कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा और इसके बदले वेनेजुएला के तेल में इन्वेस्ट करेगा. इसको लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,’ हमने व्यापार समेत कई मुद्दों पर बात की, रूस के साथ युद्ध समाप्त करने पर सहमति बनी और यूक्रेन ने रूसी तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका और संभावित रूप से वेनेजुएला से ज्यादा तेल खरीदने पर सहमति जताई. इससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध में मदद मिलेगी, जिसमें हर हफ्ते हजारों लोग मारे जा रहे हैं.’