MC Mary Kom Ex husband Onler: पूर्व पति ने मैरी कॉम के सभी आरोपों को सिरे से नकारते हुए उन पर वैवाहिक जीवन के बावजूद अवैध संबंधों का आरोप लगाया है. ऑनलर ने यहां तक कहा दिया कि अगर मैरी कॉम के पास मेरी किसी भी धोखाधड़ी के सबूत हैं तो दिखाए. लेकिन मैरी कॉम के सारे अफेयर के सबूत मेरे पास हैं. ऑनलर ने कहा ‘ 2013 में मैरी कॉम का एक जूनियर बॉक्सर के साथ अफेयर चल रहा था, जिसकी वजह से हमारे घर में झगड़ा हुआ लेकिन उसके बाद हमने समझौता कर लिया.
जिसके बाद 2017 में मैरी कॉम का बॉक्सिंग एकेडमी में काम करने वाले किसी व्यक्ति के साथ संबंध था और उनकी व्हाट्सएप मैसेज का सबूत मेरे पास है. इतना ही नहीं मुझे उस व्यक्ति का नाम भी पता है लेकिन मैं चुप रहा’. ऑनलर ने यह जरूर कहा कि उनको मैरी कॉम के जीवन में आगे बढ़ने से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन सरेआम वो जो आरोप लगा रही हैं वो उनसे बर्दाश्त नहीं हो रहे हैं. इससे आगे ऑनलर ने कहा कि मैरी कॉम अगर अकेले रहना चाहती थी और किसी दूसरे के साथ रिश्ता रखना चाहती थी. लेकिन अब हमारा तलाक हो चुका है इसलिए मुझे इस बात से अब कोई दिक्कत नहीं है अगर वो किसी दूसरे से शादी करना चाहती है.
18 साल चली शादी
मैरी कॉम के पूर्व पति ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा ‘वो मुझे दोष देना बंद करे और अगर मेरी धोखाधड़ी के सबूत उसके पास हैं तो वो पेश करें. ऑनरल ने मैरी कॉम के लगाए वित्तीय धोखाधड़ी के आरोपों पर कहा कि मेरी मौजूदा हालात बता रही है कि मेरे पास कितना धन है. ऑनरल ने मैरी कॉम के 5 करोड़ रुपए चुराने वाले आरोप पर कहा कि मेरा खाता चेक करो ताकि सच्चाई का पता चले. मैं यहां दिल्ली में किराए के मकान में रहता हूं और मैरी कॉम एक सेलिब्रिटी है. हम दोनों 18 साल तक साथ रहे और वो अब पागल हो गई है’. ऑनरल ने मैरी कॉम के उन आरोपों पर भी जवाब दिया जिसमें उनको शराबी कहा था. ऑनरल ने कहा कि मैरी कॉम ने भी शराब पी है, कभी वोदका तो कभी रम, उसने गुटखा भी खाया है लेकिन मैंने ये बात मीडिया को कभी नहीं बताई. हालांकि मैं भी पार्टियों में शराब पीता हूं.
2022 में भी अफेयर ?
ऑनरल ने मैरी कॉम पर एक और गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में मैरी कॉम को चोट लगी थी, जिसके बाद भी वो मुंबई गई और एक युवक के साथ रिश्ते में रही है और उसका सबूत भी उनके पास है.ऑनरल के दावा किया किया उनके पास उस व्यक्ति के नाम का सबूत है, जिसके साथ मैरी कॉम रिश्ते में थी, लेकिन वो चुप रहे. आपको बता दे कि मैरी कॉम और ओनरल ने 2005 में शादी की थी, जिससे उनके 4 बच्चें हैं. 2023 के दौरान दोनों तलाक के बाद अलग हो गए थे.
यह भी पढ़ें: मराठी + मुस्लिम +…मुंबई में आखिरी गढ़ को कैसे बचाएंगे ठाकरे बंधु? भाजपा के तरकश में क्या है
