News in Brief

Avatar Fire and Ash box office collection Day 3: हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ 19 दिसंबर को वर्ल्ड वाइड रिलीज हो गई है और रिलीज के तीसरे दिन ही फिल्म ने मैदान में अपने झंडे गाड़ दिए हैं. ये फिल्म ‘अवतार’ का तीसरा भाग है, जो कि फिल्म की कहानी को आगे की ओर ले जा रहा है. ये फिल्म ग्लोबली वीकेंड पर रिलीज हुई थी और तीसरे दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर लगभग 345 मिलियन डॉलर ( 28,741,500,000 करोड़ रुपये) की कमाई कर रूल कर रही है. ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. पहले स्थान पर अभी भी डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म ‘जूटोपिया 2’ है, जिसने 497 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की थी. 

इंडिया में ‘अवतार-3’ का कलेक्शन
फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का इंडिया में पहले दो दिन का नेट कलेक्शन लगभग 41 करोड़ रुपए का रहा था और वीकेंड के खत्म होते ही ग्रॉस कलेक्शन 66 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. वहीं अगर हम ‘अवतार’ के 3 पार्ट की तुलना पहले दो भागों से करें तो इनका कलेक्शन काफी कम था. ‘अवतार’ का पहला पार्ट साल 2009 में रिलीज हुआ था, जो कि कमाई के मामले में अच्छी रही थी. वहीं इसका दूसरा भाग साल 2022 में रिलीज हुआ, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 435 मिलियन डॉलर के साथ ओपनिंग की थी. 

Add Zee News as a Preferred Source

फिल्म के बारे में…
अवतार: फायर एंड ऐश में मुख्य कलाकार के रुप में फिर से सैम वर्थिंगटन और जो सल्डाना नजर आए हैं, जो कि अपने परिवार की रक्षा कर रहे हैं और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं. 3 पार्ट में विजुअल और इफेक्ट्स की जमकर बात की जा रही है और लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं. लेकिन फिर भी फिल्म की रेटिंग रॉटन टोमेटोज (फिल्मों का रिव्यू करने वाली वेबसाइट) पर सिर्फ 68 फीसदी ही रही है, जो कि काफी कम है.