News in Brief

नई दिल्ली: साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है अनुष्का शेट्टी  (Anushka Shetty). उनकी फिल्में पर्दे पर खूब धमाल मचाती है. ‘बाहुबली’ में देवसेना बन अनुष्का ने करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया था. इन दिनों, एक्ट्रेस की एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह लॉकडाउन की फोटो है. 

अनुष्का की तस्वीर देख हैरान हुए फैंस

अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) उन एक्ट्रेस में से आती है जो बेहद ही फिट और बोल्ड हैं और उनकी तस्वीरें फैंस को अपना दीवाना बना देती हैं, लेकिन हाल ही में उनकी एक फोटो वायरल हो रही है जिसे देखकर फैंस थोडे़ हैरान हो गए हैं. साउथ फिल्म स्टार अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) की वायरल हुई लेटेस्ट तस्वीर ने हर किसी को चौंका कर रख दिया है. 

फोटो में दिखा बढ़ा हुआ वजन

वायरल हो रही इस फोटो में अदाकारा का वजन काफी ज्यादा नजर आ रहा है, जिसे देख उनके चाहने वाले भी दंग रह गए हैं. हालांकि इस तस्वीर को देखने के बाद भी उनके फैंस स्माइल और खूबसूरती की तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहे हैं.  बिना मेकअप के साथ अनुष्का (Anushka Shetty) का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से देखा जा रहा है.

पिछले साल की है तस्वीर

बता दें कि अदाकार अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) की ये फोटो हाल की नहीं है बल्कि पिछले साल दिसंबर की है जब वो हरिद्वार आई हुई थी.  वहीं काम की बात करें तो अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) अभी फिल्मों से ब्रेक पर हैं, उनकी नई फिल्म को लेकर खास जानकारी सामने नहीं आई है. खबरों की मानें तो चर्चा है कि एक्ट्रेस तेलुगु फिल्म स्टार नवीन पॉलीशेट्टी के साथ अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं. इस बीच एक्ट्रेस बीती दफा फिल्म निशब्दम में नजर आईं थी.

यह भी पढ़ें- Madhuri Dixit Birthday: एक्ट्रेस के लिए Sanjay Dutt ने बना ली थी पत्नी से दूरी, फिर भी पूरी ना हो सकी प्रेम कहानी

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें