
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की आलोचना करने वाले ब्लैक पोस्टर आम आदमी पार्टी (AAP) के सदस्य अरविंद गौतम (Arvind Gautam) के कहने पर लगवाए गए थे. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने रविवार को ये खुलासा करते हुए मंगोलपुरी थाने में गौतम के खिलाफ FIR कर दर्ज कर ली है.
अबतक 25 लोग गिरफ्तार
पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच करते हुए अब तक पोस्टर लगाने वाले 25 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने अरविंद गौतम का नाम लिया जो सुल्तानपुरी माजरा इलाके में रहता है और आम आदमी पार्टी का वर्कर है. आरोपियों ने बताया कि गौतम ने ही पोस्टर छपवाने का ऑर्डर दिया था, और फिर तीन पोस्टर चिपकाने के एवज में 500 रुपये देने की बात कही थी.
ये भी पढ़ें:- 4G फोन के दाम पर खरीद सकते हैं ये नया 5G स्मार्टफोन, मिलेगा 4 धांसू कैमरों का सपोर्ट
वॉट्सऐप पर दिया प्रिंटिंग का ऑर्डर
अरविंद ने प्रिंटिंग के लिए राहुल नाम के एक शख्स को वॉट्सऐप पर पोस्टर का सैंपल भी भेजा था, और सबकुछ तय होने पर 9 हजार रुपये भी दिए थे. इसके बाद राहुल ने राजेश को ई-मेल के जरिए वो पोस्टर भेजा और छपवाने का ऑर्डर दिया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आप आदमी पार्टी का वर्कर अरविंद गौतम FIR के बाद से ही फरार है, उसकी तलाश की जा रही है. जल्दी ही उसे पकड़ लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें:- अब इस राज्य में 31 मई तक बढ़ाया गया Lockdown, CM ने दिए सख्ती के आदेश
ब्लैक पोस्टर में आखिर क्या लिखा था?
बताते चलें कि इन ब्लैक पोस्टर में वैक्सीन को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा गया है. इसमें लिखा था, ‘मोदी जी आपने हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?’ हालांकि दिल्ली पुलिस के एक्शन लेते ही खजूरी, दयालपुर, भजनपुरा, मंगोलपुरी, पुरानी दिल्ली, ख्याला, मोती नगर, कीर्ति नगर, मंगोलपुरी, निहाल विहार, रोहिणी, कल्याणपुरी और एम एस पार्क, द्वारका, एनएफसी, मुखर्जी नगर, महेंद्र पार्क, मॉडल टाउन में लगे सभी पोस्टर को हटा दिया गया है.
LIVE TV
