News in Brief

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना महामारी में अपने परिजनों को गंवाने परिवारों के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ी घोषणा की है. उन्होंने ऐलान किया कि प्रत्येक कोरोना मृतक के परिवार को सरकार की ओर से 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस मुआवजे से परिजनों को तो नहीं लौटाया जा सकता लेकिन संकट से जूझ रहे परिजनों को थोड़ी मदद जरूर मिलेगी. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में अपने मां-बाप या कमाने वाले परिजनों को गंवाने वाले बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण का खर्च भी सरकार उठाएगी.