नई दिल्ली: केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल (Prahlad Patel) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखा है. प्रहलाद पटेल ने केजरीवाल के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के गलत तरीके से लगाने को लेकर सवाल उठाया है.
‘बैकग्राउंड में लगा तिरंगा संहिता के लिहाज से सही नहीं’
प्रहलाद पटेल (Prahlad Patel) के पत्र में कहा गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बैकग्राउंड में जो तिरंगा लगा है, वह तिरंगा संहिता के लिहाज से सही नहीं है. इस गलती को तुरंत सुधारा जाए.
तिरंगे का अपमान कर रहे हैं दिल्ली के सीएम: प्रहलाद पटेल
Zee News से बात करते हुए संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल (Prahlad Patel) ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल के बैकग्राउंड में जिस तरह से हरे कलर को दबाया गया है और सफेद कलर को बड़ा किया गया है, वह राष्ट्रीय ध्वज संहिता का उल्लंघन है. दिल्ली के मुख्यमंत्री भारतीय तिरंगे का अपमान कर रहे हैं.’

सजावट के लिए लगाया गया है राष्ट्रीय ध्वज?
पत्र में प्रहलाद पटेल ने लिखा है, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब भी टीवी चैनल पर संबोधन करते हैं तो उनकी कुर्सी के पीछे लगे राष्ट्रीय ध्वज के स्वरूप पर बेबस ही ध्यान चला जाता है, क्योंकि वह मुझे अपनी गरिमा और संवैधानिक स्वरूप से अलग प्रतीत होता है. राष्ट्रीय ध्वज को जैसे सजावट के लिए तैयार करके लगाया गया है.’
लाइव टीवी
