News in Brief

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक महिला जिदंगी-मौत से लड़ रहे चार लोगों के लिए फरिश्ता बनकर आई. महिला की खुद की जान तो चली गई लेकिन वह जाते-जाते 4 लोगों की जिंदगी दे गई. महिला ने अंगदान करके उनकी जान बचा ली.

बता दें कि ये मामला दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल का है. यहां 43 साल की एक महिला ने अंगदान किया. यह महिला हाईपरटेंसिव (Hypertensive) थी. अचानक उन्हें उलटी हुई और सिर में तेज दर्द होने लगा, जिसके बाद महिला को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया. कोविड टेस्ट में वह निगेटिव आईं.

जान लें कि बीते 20 मई को महिला को सर गंगाराम हॉस्पिटल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती करवाया गया. उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी. टेस्ट में सामने आया कि महिला को ब्रेन हेमरेज (Brain Haemorrhage) की शिकायत है. फिर डॉक्टर्स की टीम ने उनकी जान बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन ऐसा न हो सका. डॉक्टर्स ने महिला का ब्रेन डेड घोषित कर दिया.

जिसके बाद महिला के परिवार में हड़कंप मच गया. महिला 7 भाई-बहनों में अकेली बहन थी. वह अपने पीछे 21 साल का बेटा इस दुनिया में छोड़ गईं.

इसके बाद हॉस्पिटल में महिला के परिजनों की काउंसलिंग की गई और उन्हें अंगदान करने के लिए मनाया गया. उनसे कहा गया कि ऐसा करके वह महिला की यादों को जिंदा रख सकते हैं. फिर महिला का परिवार अंगदान के लिए तैयार हो गया. इस तरह महिला ने मरते-मरते कई लोगों की जान बचा ली.