News in Brief

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर (Coronavirus 2nd Wave) की रफ्तार अब धीरे-धीरे थमने लगी और पिछले 24 घंटे में नए मामले थोड़े बढ़े हैं, लेकिन मौत के आंकड़ों में कमी आई है. पिछले 24 घंटे में देशभर में कोविड-19 (Covid-19 in India) के 1.34 लाख नए केस सामने आए हैं, वहीं इस दौरान 2899 मरीजों की मौत हुई है. वहीं इससे पहले बुधवार (2 जून) को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 1 लाख 32 हजार 788 नए केस दर्ज किए गए थे और 3207 संक्रमितों की मौत हुई थी.

देशभर में 24 घंटे में 134105 नए केस आए सामने

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, पिछले 24 घंटे में भारत में 1 लाख 34 हजार 105 लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हुए है, जबकि इस दौरान 2899 लोगों की जान गई. इसके बाद भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 करोड़ 84 लाख 40 हजार 988 हो गई है, जबकि 3 लाख 38 हजार 13 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

ये भी पढ़ें- कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों की मदद के लिए आगे आए गाजियाबाद DM, आप भी ले सकते हैं HELP

कोरोना के एक्टिव केस में बड़ी गिरावट

कोविड-19 के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन लगातार 21वें दिन नए केस से रिकवर हुए मरीजों की संख्या ज्यादा है. आंकड़ों के अनुसार, देशभर में पिछले 24 घंटे में 2.11 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए है. इसके बाद भारत में कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 2 करोड़ 63 लाख 82 हजार 897 हो गई है. इसके साथ ही देशभर में एक्टिव मामलों (Coronavirus Active Cases in India) में लगातार गिरावट आई है और 17 लाख 20 हजार 78 लोगों का इलाज चल रहा है.

दिल्ली में संक्रमण दर 1 प्रतिशत से नीचे

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर अब काबू में आ गई है और संक्रमण दर 0.88 प्रतिशत पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 70 हजार 813 टेस्ट हुए, जिनमें से सिर्फ 623 लोग संक्रमित पाए गए. इस दौरान राजधानी में कोरोना से 62 मरीजों की मौत हुई और 1423 लोग ठीक हुए. दिल्ली में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 10178 है.

लाइव टीवी