News in Brief

नई दिल्ली: मोबाइल फोन के दौर में शायद ही कोई शख्स होगा जो ‘नॉट रीचेबल (Not Reachable)’ नामक शब्द से वाकिफ नहीं होगा. अब इसी ‘नॉट रीचेबल’ (Not Reachable) रीचेबल’ के नाम से एक फिल्म का लॉकडाउन से पहले ऐलान किया गया था इस फिल्म की शूटिंग जून महीने में शुरू होने जा रही है. इस फिल्म में मॉडल से एक्टर बनीं  मुग्धा गोडसे (Mughdha Godse) अपने दौर के पॉपुलर विलेन और कॉमेडियन रहे शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे जबकि जैब भट (zaib Bhat) इस फिल्म में एक हीरो के तौर पर डेब्यू करने जा रहे हैं.

ये है कास्टिंग

इस फिल्म में फिल्म मुग्धा गोडसे (Mughdha Godse) और शक्ति कपूर के अलावा शाहबाज खान व जैब भट (zaib Bhat), सनी ठाकुर नजर आने वाले हैं. फिल्म के निर्देशक संजीव कुमार राजपूत,‌ निर्माता इम्तियाज भट्ट, सह निर्माता जावेद कुचाय, कास्टिंग डायरेक्टर समीर चाहर हैं. इस फिल्म का‌ निर्माण वेव फिल्म प्रोडक्शन्स के तहत किया जा रहा है.

क्या बोलीं मुग्धा

‘नॉट रीचेबल’ (Not Reachable) के फिल्म को लेकर अभिनेत्री मुग्धा गोडसे कहना है कि फिल्म में अहम रोल निभाने को लेकर बहुत खुश हूं,उन्होंने इस मौके पर कहा, ‘मैं इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से सेट पर लौटने को तैयार हूं, इस फिल्म की कहानी बेहद रोमांचक है और इसकी स्क्रिप्ट बेहद इंट्रस्टिंग है’ .

मुग्धा ने ‘नॉट रीचेबल’ में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, ‘फिल्म में मेरा रोल फिल्म के हीरो की बीवी का है. अपने पति की गुमशुदगी को लेकर एक बीवी की तमाम बेचैनियों से जुड़े जज़्बात को दर्शाने की कोशिश मैंने इस फिल्म में करने वाली हूं. ये एक बेहद बढ़िया रोल है, मुझे खुशी है कि फिल्म के निर्देशक संजीव कुमार राजपूत और निर्माता इम्तियाज भट्ट ने मुझे इस रोल के लिए चुना.’

शक्ति कपूर को पसंद आई कहानी

शक्ति कपूर ने कहा, ‘डायरेक्टर साहब ने मुझे जब मुझे इस फिल्म की कहानी सुनाई तो वो मुझे बेहद पसंद आई, ये सस्पेंस से भरपूर फिल्म है. यह  एक ऐसी फिल्म साबित होगी जो फिल्म महोत्सवों में जाएगी और लोगों को भी बेहद पसंद आएगी. मुझे उम्मीद है कि जब इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी तो फिल्म के निर्देशक और फिल्म के तमाम कलाकार अपने उम्दा काम से एक बढ़िया फिल्म बनाएंगे.’

डेब्यू करने जा रहे जैब 

‘नॉट रीचेबल’ के जरिए एक हीरो के तौर पर लॉन्च होने जा रहे अभिनेता जैब भट (zaib Bhat) ने कहा कि वे खुद को बेहद खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें इस फिल्म के माध्यम से डेब्यू करने और उम्दा किस्म के कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है. 

इसी साल रिलीज होगी फिल्म

‘नॉट रीचेबल’ के निर्देशक संजीव कुमार राजपूत इससे पहले ‘हॉन्टेड हिल्स’ और ‘ब्लड रिलेशन’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं .इसके अलावा वे पिछले दिनों ‘अनटाइमली डेथ’, ‘डैम्ड ग्रेवयार्ड और ‘गोताखोर’ जैसी फिल्मों के निर्देशन में भी व्यस्त थे जो जल्द रिलीज होंगी. ‘नॉट’ रीचेबल’ की शूटिंग अगले महीने से शुरू की जाएगी और  इसे इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है.