News in Brief

Terrorist Attack on Civilian in Shopian: शोपियां के छोटापोरा इलाके में सोमवार को एक सेब के बाग में अचानक आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. आतंकवादियों की ओर से की गई गोलीबारी में 1 व्यक्ति की मौत और 1 शख्स के घायल होने की सूचना है. मृतक और घायल दोनों ही अल्पसंख्यक समुदाय (कश्मीरी पंडित) से हैं. घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कश्मीर जोन के पुलिस का कहना है कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.