
Gym Trainer Viral Video: बेंगलुरु से एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है. जहां गली में खेल रहे एक लगभग 5 वर्षीय मासूम बच्चे को युवक ने पीछे से जोरदार लात मारी. घटना बेंगलुरु के त्यागराज नजर की बताई जा रही है. वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स का बेरहम युवक पर गुस्सा फूट पड़ा. वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटे बच्चे गली में खेल रहे हैं. इसी दौरान पीछे से एक युवक आता दिखाई दे रहा है जो अचानक से सबसे छोटे बच्चे को जानबूझकर जोरदार लात मार देता है.
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
युवक की इस जोरदार लात की वजह से बच्चा धड़ाम से सड़क पर गिर पड़ता है और रोने लगता है. इस दौरान उसके साथ मौजूद दूसरे बच्चे उसको उठाते हैं, तब तक आरोपी युवक वहां से भाग जाता है. घातक लात लगने से छोटा बच्चा बुरी तरह घायल हुआ और उसकी आंख के ऊपर गहरी चोट भी लगी है. लेकिन वीडियो में सामने से आ रहा स्कूटी सवार भी दिखाई दे रहा है, जो आरोपी की इस छोटी हरकत को नजरअंदाज करके वहां से आगे निकल जाता है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो पर जनता का गुस्सा जमकर फूटा. लोगों ने युवक को मानसिक बीमार और बेरहम तक कह दिया. बच्चे की मां ने पुलिस में पूरी घटना को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है. जिसके बाद पुलिस की तरफ से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए युवक की तलाश शुरु कर दी है.
आरोपी की पहचान
घटना 14 दिसंबर की बताई जा रहा है जब छोटे बच्चे की मां अपने भाई के घर पर गई हुई थी. इस दौरान बच्चे गली में बैडमिंटन खेल रहे थे, तभी पीछे से आ रहे युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है. आरोपी युवक की पहचान रंजीत उर्फ रंजन के तौर पर हुई है, जो डोड्डमवाली लालबाग का रहने वाला है और उस वक्त वो त्यागराज नगर में अपने अंकल के घर पर आया हुआ था. बताया जा रहा है युवक की उम्र 35 वर्ष है और वो जिम ट्रेनर है, हालांकि, उसने हाल ही में जॉब छोड़ी है. पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी के परिवार का कहना है कि रंजीत मानसिक तौर पर अस्थिर है और उसका इलाज चल रहा है.
यह भी पढ़ें: इंसान नहीं, हैवान था वो; गर्लफ्रेंड की लाश के टुकड़े कर कान बिल्ली को खिलाए, दिमाग खुद खा गया
