News in Brief

बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर माहौल खराब करने की कोशिशें तेज होती जा रही है. टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के समर्थन में 5 करोड़ रुपये का चंदा जुटाया जा चुका है, इधर युवाओं को इस अभियान से जोड़ने के लिए बाजार में ‘बाबरी मस्जिद’ की तस्वीरों वाली टीशर्ट भी बेची जाने लगी है. 

जी हां, मुर्शिदाबाद के रेजिनगर में हुमायूं कबीर की ओर से प्रस्तावित बाबरी मस्जिद की जमीन पर “बाबरी मस्जिद” लिखे टी-शर्ट की बिक्री शुरू हो गई है. वहां रोज बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हो रहे हैं. 150 रुपये में ‘I Love बाबरी मस्जिद’ लिखे टी-शर्ट बेचे जा रहे हैं. कुछ टी-शर्ट पर हुमायूं कबीर का नाम भी छपा हुआ है. 

लड़के खरीद रहे टीशर्ट

Add Zee News as a Preferred Source

विक्रेताओं का कहना है कि बिक्री अच्छी चल रही है. टीशर्ट बेचने वाले एक शख्स ने कहा कि लड़के टीशर्ट खरीद रहे हैं. मैं रोज सेल लगाऊंगा. याकूबपुर से टीशर्ट बनकर आ रही है. एक दिन पहले ही हुमायूं कबीर ने कहा था कि 5 करोड़ तो जमा हो चुके हैं. इसके अलावा जो सामान आए हैं, उसकी कीमत 2 करोड़ रुपये के आसपास है. 

कोर्ट ने भी नहीं रोका

इस बीच, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण के खिलाफ जनहित याचिका दायर की गई थी जिसे कलकत्ता हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया. सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा था कि याचिका स्वीकार करने योग्य नहीं है क्योंकि लगाए गए आरोप प्रमाणित नहीं किए जा सके. याचिका में आरोप लगाया गया था कि हुमायूं ने जिला प्रशासन की अनुमति के बगैर बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरू किया है. यह असंवैधानिक है.  अदालत ने यह जरूर कहा है कि किसी भी निर्माण कार्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है. इस बाबत राज्य सरकार को निर्देश दिए गए कि किसी भी हाल में शांति भंग न होने दी जाए.