
Girlfriend video: कर्नाटक पुलिस ने गुरुवार को बेंगलुरु में अपनी गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करने और गैंगरेप करने के आरोप में 25 साल के मुख्य आरोपी छात्र और दो अन्य को गिरफ्तार किया है. पीड़िता बेंगलुरु में एक नामी कॉलेज छात्रा है. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से करीब 70 किमी दूर सामने आए इस जघन्य अपराध के मामले में गिरफ्तार अन्य दोनों आरोपी मुख्य आरोपी के दोस्त बताए जा रहे है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विकास (25), प्रशांत (19) और चेतन (28) के रूप में हुई है.
अप्रैल में दोस्ती सितंबर में गैंगरेप
अपराध की विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़ित छात्रा और आरोपी इसी साल अप्रैल में एक-दूसरे से मिले थे. इस अपराध को सितंबर और अक्टूबर के महीने में अंजाम दिया गया. एक लड़के और लड़की के बीच ये रिश्ता प्यार का नहीं बल्कि वासना का था. क्योंकि कथित प्रेम का गुब्बारा महज चंद महीनों में फूट गया. यानी पीड़िता के पुलिस के पास पहुंचते ही इस 8 महीना पुरानी ‘हॉरर’ लव स्टोरी का ‘द एंड’ हो गया.
पीड़िता ने सुनाई आपबीती
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो आठ महीने पहले विकास से मिली थी. दोनों को एक दूसरे से, प्यार हो गया. वो सितंबर में उसे मगदी स्थित अपने घर ले गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया. विकास ने इस घटना को चुपके से रिकॉर्ड भी कर लिया और बाद में उसे उस वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करना शुरू किया. उसने धमकी दी कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वो वीडियो सोशल मीडिया पर लीक कर देगा.
दोस्तों से कराया गैंगरेप
विकास ने उसे अक्टूबर में फिर से अपने घर बुलाया, जहां उसके दो अन्य दोस्त थे, तीनों ने एक के बाद एक उसके साथ रेप किया. इसके बाद उसने उसकी बात मानने से इनकार किया तो उसने इंस्टाग्राम पर उसे वीडियो भेजते हुए बुरा अंजाम भुगतने को फिर से धमकाया. इसके बाद पीड़िता ने पहले अपने परिजनों फिर मगदी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपियों का पता लगाया और सबको गिरफ्तार करते हुए आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए ताकि यह पता चल सके कि क्या अंतरंग वीडियो सोशल मीडिया पर दूसरों के साथ शेयर किए गए थे. आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 (गैंगरेप), 71 (बार-बार अपराध करने वालों के लिए सजा), और 64 (रेप) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
