News in Brief

BJP Attacks Rahul Gandhi: जर्मनी में राहुल गांधी ने पिछले दिन एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय लोकतंत्र और देश की संवैधानिक संस्थाओं को लेकर बयान दिया था. इस पर तरुण चुघ ने मंगलवार को कहा कि भारत की संस्थाओं को बदनाम करना और भारतीय संस्कृति व सनातन के खिलाफ बोलना राहुल गांधी की आदत बन चुकी है. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि राहुल गांधी ने विदेशी आकाओं से भारत, भारतीय संस्कृति और सम्मान के खिलाफ बोलने की सुपारी ले रखी है.

बता दें कि चीन का जिक्र करते हुए तरुण चुघ ने कहा राहुल गांधी चीन की तारीफ करते हैं. लेकिन चीन के साथ आपके क्या रिश्ते हैं, ये सब जानते हैं. देश जानता है कि किन एनजीओ को चीन से फंड मिल रहा है. राहुल गांधी अपनी पार्टी का रिकॉर्ड देखिए. अपनी सरकार का रिकॉर्ड देखिए. डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग से कोसों दूर यूपीए के समय में पॉलिसी कमजोर थीं. गवर्नेंस ठीक नहीं था. निराशा का माहौल था.

भाजपा नेता ने कहा पिछले 11 साल में प्रधानमंत्री मोदी ने मेक इन इंडिया, पीएलआई और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहलों से इस गिरावट को पलटकर तरक्की की नई रफ्तार शुरू की है. विकास और राष्ट्रीय स्थिरता की राजनीति आगे बढ़ रही है. कांग्रेस की ओर से फैलाया जा रहा भ्रम और डर का विजन बिल्कुल काम नहीं आएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

तरुण चुघ ने आगे कहा कि जिनका कार्यकाल देश का खजाना लूटने के लिए काले अक्षरों में दर्ज है. उनकी सरकार के दौरान खुद कैग ने उन पर लूट का आरोप लगाया. 2जी स्कैम, कॉमनवेल्थ स्कैम, कोयला स्कैम और नेशनल हेराल्ड स्कैम के जरिए हजारों करोड़ रुपए हड़पने वाले आज चांद पर थूक रहे हैं. उनका बयान दुर्भाग्यपूर्ण है.

यह भी पढ़ें: अगर अरावली कमजोर हुई तो… कांग्रेस नेताओं ने नए आदेश को लेकर कह दी ये बड़ी बात