Bengaluru News: अक्सर देखा जाता है कि पति-पत्नी में किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है, हालांकि कभी-कभी ऐसे मामले सामने आते हैं जिसे सुनकर लोग दहल जाते हैं. बेंगलुरु से भी एक ऐसा ही खौफनाक मामला सामने आया है. यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने उसे तलाक का नोटिस भेजा था. पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद उसने सरेंडर भी कर दिया. जानें क्या है पूरा मामला.
फर्म में काम करता था युवक
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 40 साल के बालामुरुगन सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और पहले एक प्राइवेट फर्म में काम करते थे. हालांकि पिछले चार सालों से बेरोजगार थे और उनकी पत्नी 39 साल की भुवनेश्वरी यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर थी. इन दोनों ने साल 2011 में शादी की थी और शादी के बाद 2018 में एक प्राइवेट सॉफ्टवेयर कंपनी में शामिल होने के बाद वे बेंगलुरु आ गए, ये दोनों तमिलनाडु के सलेम जिले के रहने वाले हैं, उनके दो बच्चे भी हैं.
पत्नी ने भेजा था नोटिस
इन दोनों के बीच काफी अनबन चल रही थी और दोनों में झगड़ा हुआ था जिसकी वजह से ये एक साल से ज्यादा समय से अलग रह रहे थे, महिला महिला बच्चों के साथ राजाजीनगर में रहती थी, आरोपी को अपनी पत्नी पर शक था जिसकी वजह से लड़ाई भी होती थी, इन झगड़ों के बीच पत्नी ने करीब एक हफ्ते पहले पति को तलाश के लिए नोटिस भेजा था और ये केस पेंडिंग था. इस नोटिस से नाराज पति ने पत्नी के काम से लौटने का इंतजार किया और जैसे ही वह काम से लौटकर वापस आई उसने 4 राउंड उसपर फायरिंग कर दी. गोली लगने के बाद उसकी पत्नी को लेकर लोग हॅास्पिटल भागे हालांकि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. हत्या के बाद आरोपी ने खुद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया.
