Kerala News: हाल में ही केरल में निकाय चुनाव के परिणाम घोषित हुए, इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह में कुछ ऐसा हुआ कि सियासी तकरार छिड़ गई है. केरल की एक काउंसलर के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ‘जय हिंद’ कहने के बाद माफी मांगी, माफी मांगने के बाद बीजेपी भड़क गई है और केरल बीजेपी अध्यक्ष ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि यह डर का कल्चर है. जहां देश के लिए प्यार जताने पर भी सजा और सार्वजनिक रूप से बेइज्जती होती है.
क्या है विवाद
राजधानी तिरुवनंतपुरम के कुराक्कन्नी वार्ड से जीती अखिला जीएस शपथ लेने के बाद जश्न मना रही थीं और उन्होंने ‘जय हिंद’ कहा, हालांकि इसे कहने के बाद ही वह परेशान हो गईं, जिसके बाद उन्हें CPM के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने दिलासा दिया, जिन्होंने कहा कि यह नारा कोई भी देश से प्यार करने वाला लगा सकता है.
यह डर का कल्चर है
माफी मांगने के बाद केरल में राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि एक चुने हुए LDF काउंसलर ने संविधान की रक्षा और उसे बनाए रखने की शपथ लेने के ठीक बाद जय हिंद कहने के लिए माफी मांगी, इसे समझो, यह डर का कल्चर है जो लेफ्ट ने बनाया है, जहां देश के लिए प्यार जताने पर भी सजा, धमकी और सबके सामने बेइज्जती मिलती है. CPM और उसकी INDI पार्टनर, कांग्रेस, दूसरों को ‘टॉलरेंस’ पर लेक्चर देती हैं और BJP को इनटॉलरेंट दिखाने की कोशिश करती हैं.
pic.twitter.com/Uc9UN3BYIK
December 23, 2025
माफी मत मांगो
लेकिन INDI की टॉलरेंस वहीं खत्म होती है जहां देशभक्ति शुरू होती है, मेरा उस काउंसलर और हर मलयाली को यही मैसेज है अपने देश से प्यार करने के लिए कभी माफी मत मांगो, भारत पर गर्व करो. बता दें कि ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम’ पिछले कुछ हफ्तों से सुर्खियों में हैं. पिछले हफ्ते खत्म हुए विंटर सेशन में पार्लियामेंट में तीखी बहस हुई और इसमें BJP ने कांग्रेस पर हमला किया कि जवाहरलाल नेहरू ने मुसलमानों को खुश करने के लिए कुछ लाइनें हटा दीं. जिसके बाद से इसपर सियासी तरकार छिड़ी है.
