Bollywood Biggest Blockbuster: 2023 में रिलीज हुई संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) एक बार फिर सिनेमाघरों में लौट रही है, लेकिन इस बार भारत में नहीं बल्कि जापान में. फिल्म की रिलीज के दो साल बाद अब मेकर्स इसे जापानी दर्शकों तक ले जा रहे हैं. हाल के सालों में जापान में भारतीय फिल्मों की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ी है, इसी वजह से ‘एनिमल’ को वहां दोबारा थिएटर रिलीज दी जा रही है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया है.
फिल्म अगले साल फरवरी 2026 में जापान में रिलीज होगी. ‘एनिमल’ के प्रोड्यूसर्स में शामिल भद्रकाली फिल्म्स ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जापान रिलीज का पोस्टर शेयर किया. इसके साथ लिखा गया कि ये फिल्म अब जापान आ रही है और इसे वहां भी बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा. पोस्ट के मुताबिक ‘एनिमल’ 13 फरवरी 2026 को जापानी सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यह वही फिल्म है जिसने रिलीज के समय जबरदस्त चर्चा बटोरी थी और दर्शकों के बीच काफी बहस भी छेड़ी थी.
Kono otoko wa Darenimo Tomerarenai
Add Zee News as a Preferred Source![]()
The most talked-about, debated, and unforgettable cinematic experience is coming to Japan.
Animal releases in Japanese theatres on February 13, 2026. #Animal #AnimalinJapan #AnimalTheFilm #RanbirKapoor… pic.twitter.com/0ppdkqtd0W
— Bhadrakali Pictures (@VangaPictures) December 24, 2025
अगले साल जापान में होगी रिलीज
रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ दिसंबर 2023 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने शानदार कमाई की थी. भारत में फिल्म ने करीब 553 करोड़ रुपये नेट कमाए थे, जबकि दुनियाभर में इसका कुल कलेक्शन लगभग 915 करोड़ रुपये रहा. अपनी पहली रिलीज के बाद ये फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 9वें नंबर पर पहुंच गई थी. अब जापान रिलीज के बाद फिल्म के पास 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने का एक और मौका मिलेगा.
हिंदी सिनेमा के वो सिंगर, जो एक भिखारी से हुए इंस्पायर, फिर गा डाले 26000 गाने, इन 9 गानों के आज भी दीवाने हैं लोग
‘धुरंधर’ ने दिया ‘एनिमल’ बड़ा झटका
हालांकि, इसी बीच ‘एनिमल’ को एक झटका भी लग सकता है. रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य धर की इस फिल्म के आज यानी 24 दिसंबर को ‘एनिमल’ से आगे निकलने की उम्मीद है और शनिवार तक ये 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी छू सकती है. अनुमान है कि ‘धुरंधर’ अपनी कुल कमाई 1000 से 1100 करोड़ रुपये के बीच खत्म करेगी.
क्या जापान में कमा पाएगी 1000 करोड़
ऐसे में अब ‘एनिमल’ के मेकर्स को उम्मीद है कि जापान में फिल्म अच्छा परफॉर्म करे और वो दोबारा अपनी पोजिशन हासिल कर सके. पिछले कुछ सालों में भारतीय फिल्मों ने जापान में शानदार कारोबार किया है. ‘RRR’ ने वहां करीब 2.4 बिलियन येन यानी 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. वहीं ‘KGF चैप्टर 2’ ने लगभग 1.1 बिलियन येन यानी 70 करोड़ रुपये कमाए थे. अगर ‘एनिमल’ भी ऐसा कर पाती है, तो 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करना आसान हो सकता है.
फिल्म में नजर आई थी दमदार स्टारकास्ट
‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म को जहां एक तरफ जबरदस्त पसंद किया गया, वहीं दूसरी तरफ इसकी हिंसा और महिलाओं को लेकर दिखाए गए कुछ दृश्यों पर काफी विवाद भी हुआ. आलोचनाओं पर जवाब देते हुए निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने कहा था कि ये सब उनकी क्रिएटिव आजादी का हिस्सा है. विवादों के बावजूद फिल्म की पॉपुलैरिटी आज भी बनी हुई है.
