News in Brief

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है, इससे पहले सियासी तकरार छिड़ी है. इस समय प्रदेश की सियासत में मंदिर और मस्जिद को लेकर राजनीति हो रही है. TMC से निष्कासित होने के बाद विधायक हुमायूं कबीर ने नई पार्टी बना रही है और चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है साथ ही साथ ममता सरकार को किसी न किसी मुद्दे को लेकर वो लगातार घेर रहे हैं. अब उन्होंने कहा है कि मेरे बेटे को डिटेन करना और मेरे खिलाफ FIR यह सरकार इसलिए कर रही है क्योंकि मैं मैं बाबरी मस्जिद बना रहा हूं.

बेवकूफ बना रही हैं सीएम
इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैंने बोला था की SP ऑफिस का घेराव करूंगा और मेरे ऐसा बोलते ही उन्होंने मेरे बेटे को छोड़ दिया. साथ ही साथ कहा कि टीएमसी कहती हैं मैं मस्जिद की राजनीति करता हूं लेकिन सीएम ने सरकारी पैसे से पहले दीघा में जगन्नाथ मंदिर बनवाया और अब दुर्गा आंगन बना रही हैं. साथ ही साथ मुसलमानों को बेवकूफ बना रही हैं. 

फिर देखेंगे क्या होगा?
मैं इसलिए मुसलमानों को समझा रहा हूं की ममता बनर्जी वह कर रही हैं जो आरएसएस के मोहन भागवत बोल रहे थे, मैं सबको समझा रहा हूं की ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी या भाजपा एक ही हैं जो हिंदू वोट पाने की कोशिश कर रहे हैं. अंतिम में कहा कि तो मैं क्या खराब कर रहा हूं? मैं भी मुसलमान का वोट लूंगा, आने वाला चुनाव हिंदू मुसलमान पर होगा, मैं 100 सीट जीतूंगा, विधान सभा भंग हो जायेगा फिर देखेंगे क्या होता है.

Add Zee News as a Preferred Source

TMC ने निकाला
हुमायूं कबीर को अनुशासनहीनता के आरोप में ममता बनर्जी ने TMC से निकाल दिया था.  पार्टी से सस्पेंड होने के बाद हुमायूं ने जन उन्नयन पार्टी (JUP) का गठन किया. उनकी नजर पश्चिम बंगाल में करीब 30 प्रतिशत तक पहुंच चुके मुस्लिम मतदाताओं पर है. इसके लिए उन्होंने मुस्लिम बाहुल्य मुर्शिदाबाद जिले में नई बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान किया है. जिसका देशभर में काफी विरोध हो रहा है. (इनपुट)