
Bengal Vendor Assaulted In Odisha : बांग्लादेश मनें इन दिनों हिंदू अल्पसंख्यों के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर भारत में गुस्सा में है. बीते दिनों पहले दीपू चंद्र दास नाम के एक शख्स की चौराहे पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई तो वहीं एक दूसरे मामले में 29 साल के अमृ मंडल को भी भीड़ ने मौत के घाट उतार दिया. पड़ोसी देश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर ओडिशा में एक मुस्लिम शख्स पर हमले की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि भीड़ ने शख्स को अवैध बांग्लादेशी बताकर उसपर हमला शुरु कर दिया.
बांग्लादेशी बताकर किया हमला
वेस्ट मिदनापुर के केशपुर जिले में गोपीनाथबती इलाके के रहने वाले 35 साल के अरशद मल्लिक पर ओडिशा के भद्रक जिले में स्थित चारंपा स्टेशन के पास कुछ लोगों ने उन्हें बांग्लादेशी अवैध प्रवासी बताते हुए उन पर हमला कर दिया. घटना 26 दिसंबर 2025 की है. पुलिस ने अरशद मलिक की मदद कर उन्हें बचाया. उन्हें बंगाल की मंत्री सेउली साहा और पश्चिम मिदनापुर पुलिस की मदद से शनिवार 27 दिंसबर 2025 को वापस उनके घर लाया गया.
ये भी पढ़ें- Unnao Rape Case:कुलदीप सेंगर का अब क्या होगा? दिल्ली HC के फैसले को CBI ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती
अवैध प्रवासी होने का आरोप लगाया
पुलिस ने बताया कि अरशद मलिक सड़क किनारे सामान बेचने का काम करता है. 5 साल पहले उसने ओडिशा के केंद्रपारा इलाके में एक मकान किराए पर लिया था. शुक्रवार 26 दिसंबर 2025 की सुबह लगभग 8 बजे वह अपनी बाइक पर सामान लादकर भद्रक की ओर जा रहा था. इस दौरान कुछ युवकों ने उस पर हमला करना शुरु कर दिया. वे उसपर बांग्लादेशी अवैध प्रवासी होने का आरोप लगाते रहे. युवकों ने उसे काफी देर तक प्रताड़ित किया.
ये भी पढ़ें- तो क्या फिर एक हो जाएंगे चाचा-भतीजे? BMC चुनाव से पहले शरद पवार और अजीत पवार की बढ़ रही नजदीकियां
पुलिस ने की कार्रवाई
मलिक ने बताया,’ वे मुझसे पूछ रहे थे कि तुम बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला क्यों कर रहे हो? मैं उन्हें यह नहीं समझा पाया कि मैं बंगाल से हूं.’ मलिक को बांधकर काफी बेरहमी से प्रताड़ित किया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस की ओर से बचाए जाने के बाद मलिक ने पुलिस स्टेशन से ही अपने परिवार से संपर्क किया. उनके परिवापर ने बंगाल की मंत्री सेउली साहा से बात की. साहा ने कहा,’ सूचना मिलते ही मैंने नबन्ना से संपर्क किया. इसके बाद हमारे जिला पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की.’

