बिहार वाला चुनावी माहौल अब बंगाल में पूरी तरह शिफ्ट हो चुका है. ममता बनर्जी भाजपा से मुकाबले के लिए हिंदुत्व के एजेंडे को भी आगे बढ़ा रही हैं. मंदिर बनाए जा रहे हैं. इधर बंगाल विधानसभा चुनाव के करीब आते ही गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के लिए बंगाल में डेरा डाले हुए हैं. आज वह कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिस समय ममता सरकार को कोस रहे थे, ठीक उसी समय दिल्ली में अचानक हलचल बढ़ गई. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंच गए.
इसको लेकर तमाम कयास लगाए जाने लगे. चौधरी पिछला लोकसभा चुनाव हार गए थे. उससे पहले यह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष थे. अब अचानक पीएम से क्यों मिलने गए?
Add Zee News as a Preferred Source
