News in Brief

China objection on Battle of Galwan: सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान फिल्म को लेकर चीन ने आपत्ति जताई है. फिल्म को लेकर चीनी अखबार ने फिल्म में दिखाए गए झपड़ के चित्रण को तथ्यों से मेल नहीं खाने वाला बताते हुए आलोचना की है. जिस पर भारत सरकार ने चीन पर पलटवार किया है. भारत सरकार का कहना है देश में कलात्मक आजादी और फिल्म निर्माता इसका उपयोग करने के लिए बिल्कुल आजाद हैं. सरकार के एक सूत्र की तरफ से मीडिया को बताया कि जिन लोगों को बैटल ऑफ गलवान फिल्म से आपत्ति है वो भारत के रक्षा मंत्रालय से संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म के निर्माण में भारत सरकार की कोई भूमिका नहीं है. 

चीन के झूठे दावे

चीन ने बैटल ऑफ गलवान की टीजर जारी होने पर एतराज जताया है. दरअसल, चीन का कहना है कि फिल्म में दृश्यों को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया है. जबकि असलियत में ऐसा कुछ नहीं हुआ था. चीन की तरफ से लिखे गए लेख में उन्होंने 2020 के दौरान गलवान में हुई सैनिक झड़प के लिए दिल्ली को जिम्मेदार ठहराया. इतना ही नहीं चीन की तरफ से लेख में यह भी झूठा दावा किया कि भारत सैनिक एलएसी पार कर चीन की धरती पर आ गए थे. उन्होंने गलवान को भी चीन का हिस्सा होने का झूठा दावा किया है.

Add Zee News as a Preferred Source