
जैसे ही जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के मेयर पद की शपथ लेते हैं, सोशल मीडिया पर एक लेटर जारी किया जाता है. इस लेटर को पढ़ने से समझ में आता है कि जोहरान ममदानी ने इसे हाथ से लिखा है. उन्होंने यह नोट जेल में बंद एक्टिविस्ट उमर खालिद के लिए लिखा है. इसमें वह कहते हैं कि हम सब आपके बारे में सोच रहे हैं. लेटर पढ़कर लोग सोचने लगे कि जोहरान ममदानी का जेल में बंद उमर खालिद से क्या कनेक्शन है?
बताया जा रहा है कि यह नोट दिसंबर 2025 में अमेरिका यात्रा के दौरान खालिद के माता-पिता को दिया गया था.
Zohran Mamdani writes to Umar Khalid.
December 2025. #FreeUmarKhalid#FreeAllPoliticalPrisoners pic.twitter.com/QTYe06cRp5Add Zee News as a Preferred Source![]()
— banojyotsna … (@banojyotsna) January 1, 2026
खालिद को लिखे संदेश में ममदानी कहते हैं, ‘प्रिय उमर, मैं अक्सर कड़वाहट पर आपकी बातों के बारे में सोचता हूं और इस बात के महत्व के बारे में कि इसे खुद पर हावी न होने दें. आपके माता-पिता से मिलकर बहुत अच्छा लगा. हम सब आपके बारे में सोच रहे हैं.’
