News in Brief

Doda terrorist attack failed: घाटी में नए साल के दूसरे दिन ही आतंकियों की बड़ा साजिश नाकाम हो गई. जानकारी के अनुसार डोडा जिले के देस्सा घाटी में मंगलवार शाम करीब 7 बजे एक बड़े आतंकी हमले की कोशिश में थे. इस दौरान गांव रक्षा दल (VDG) के एक सदस्य की सूझबूझ और बहादुरी से इसको नाकाम कर दिया गया. सूत्रों के अनुसार, तीन आतंकवादी गांव के क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध गतिविधि भांपते ही VDG सदस्य ने पहले अपने घर को सुरक्षित किया और दावेलकुंड क्षेत्र के पास आतंकियों की मौजूदगी का अंदेशा होते ही उन्होंने फायरिंग कर दी. 

सुरक्षा बल तैनात 
अचानक हुई जवाबी कार्रवाई से घबराकर आतंकवादी नजदीकी जंगल की ओर फरार हो गए, जिससे एक बड़ी घटना टल गई. घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है और आस-पास के जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी है. VDG सदस्य की तत्परता और साहस की हर ओर सराहना हो रही है और इसे समुदाय आधारित सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है. फिलहाल इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं. नए साल पर सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से घुसपैठ के जानकारी मिलने पर पूरी घाटी में सुरक्षा बल तैनात हैं. वहीं घाटी के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है. हालांकि, बर्फबारी और कम विजिब्लिटि की आड़ में आतंकियों के घाटी में घुसने का अंदेशा लगाया जा रहा है. 

बड़ा साजिश नाकाम
कुछ दिन पहले घाटी में संदिग्ध आतंकियों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में गश्त को बढ़ाया था. नए साल के मौके पर भी एजेंसियों ने घुसपैठ का अंदेशा लगाया था, हालांकि, कोई बड़ी घटना इस दौरान नहीं घटी. लेकिन फिर भी सुरक्षा को कड़ा किया गया है. इस बीच डोडा में आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे आतंकियों की जानकारी मिलने से फिर से सुरक्षा घेरा मजबूत किया जा रहा है, ताकि किसी भी बड़ी घटना को समय से पहले रोका जा सके. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढे़ं: ‘नदी से … तक’ फिलिस्तीन की आजादी को लेकर महबूबा का विवादित पोस्ट, जानिए क्या कहा