News in Brief

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है. संगीत सोम ने दावा किया है कि उन्हें एक बांग्लादेशी नंबर से फोन कॉल और मैसेज के जरिए धमकी दी गई, जिसमें न सिर्फ उन्हें नुकसान पहुंचाने बल्कि ZEE NEWS को उड़ाने की भी चेतावनी दी गई. संगीत सोम ने ZEE NEWS से बातचीत में कहा कि वह इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने बताया कि यह धमकी भरा कॉल उस समय आया, जब उन्होंने एक बांग्लादेशी खिलाड़ी को IPL में शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई थी और इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी थी.

  1. भाजपा नेता संगीत सोम ने दावा किया है कि उन्हें एक बांग्लादेशी नंबर से फोन कॉल और मैसेज के जरिए धमकी दी गई, जिसमें न सिर्फ उन्हें नुकसान पहुंचाने बल्कि ZEE NEWS को उड़ाने की भी चेतावनी दी गई

 

BJP नेता के मुताबिक, धमकी देने वाले ने फोन पर कहा कि उन्हें और ZEE NEWS दोनों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. इसके बाद उनके मोबाइल फोन पर धमकी भरे मैसेज भी भेजे गए. संगीत सोम ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है.

 

खबर अपडेट की जा रही है…