News in Brief

West Bengal SIR: नोबेल पुरस्कार विजेता और इकोनॉमिस्ट अमर्त्य सेन को स्पेशल इंटेसिव रिविजन ( SIR) के संबंध में इलेक्शन कमीशन की ओर से सुनवाई के लिए बुलाया गया है. SIR को लेकर चुनाव आयोग के साथ चल रही खटपट के बीच बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने यह दावा किया है.  TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने अर्थशास्त्री के होम डिस्ट्रिक्ट बीरभूम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए इसका दावा किया था. 

चुनाव आयोग का जवाब 

चुनाव आयोग के सूत्रों ने इसके तुरंत बाद ही कहा कि यह केवल सेंसस फॉर्म में हुई कुछ गलती के चलते सेन को सुनवाई के लिए चुनाव आयोग के सामने उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है. ‘NDTV’ की रिपोर्ट के मुताबिक सिस्टम में गड़बड़ी के चलते उन्हें कंप्यूटर में जनरेट किया गया नोटिस भेजा गया था. रिपोर्ट में बताया कि इलेक्शन कमीशन ने संबंधित BLO को स्पेलिंग मिस्टेक ठीक करने के लिए कहा है.  

ये भी पढ़ें- ‘मादुरो की तरह पीएम मोदी को भी किडनैप करेंगे ट्रंप…’, कांग्रेस नेता के इस सवाल से गरमाया माहौल, भाजपा प्रवक्ता ने किया पलटवार 

Add Zee News as a Preferred Source

 

अमर्त्य सेन को सुनवाई के लिए बुलाया 

‘NDTV’ की रिपोर्ट के मुताबिक अमर्त्य सेन के ट्रस्ट के सूत्रों ने बताया कि नोबेल पुरस्कार विजेता के बोलपुर स्थित आवास पर अभी तक कोई SIR नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है. सेन ने रवींद्रनाथ टैगोर की ओर से स्थापित शांतिनिकेतन में अपना वोट डाला. उन्होंने आखिरी बार साल 2014 में वोट डाला था और अभी भी उनके पास मतदाता पहचान पत्र है. बता दें कि बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने बीरभूम में एक जनसभा आयोजित की थी, जहां उन्होंने पश्चिम बंगाल में लोगों को निशाना बनाने के लिए चुनाव आयोग और भाजपा पर जमकर हमला बोला था. 

ये भी पढ़ें- गालियां दीं, थप्पड़ मारा और कमर पर जोर से लात मारी…अब बुरे फंसे कांग्रेस विधायक, बैंक कर्मचारी ने दर्ज कराई FIR

 

TMC ने साधा निशाना 

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत TMC सांसद और एक्टर देव, क्रिकेटर मोहम्मद शमी और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को सुनवाई के नोटिस जारी किए गए हैं. TMC ने आज चुनाव आयोग के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. कांग्रेस का तर्क था कि चुनाव आयोग अव्यवस्थित, अपारदर्शी और अव्यवस्थित तरीके से SIR का संचालन कर रहा है.