News in Brief

BJP-AIMIM Gathbandhan: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ( AIMIM) पर हमेशा से चुपचाप अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा की मदद करने का आरोप लगता रहा है. उनकी पार्टी को बीजेपी की ‘B’ टीम भी कहा जाता है, हालांकि महाराष्ट्र के अकोला जिले में अब यह मामला अप्रत्यक्ष नहीं रहा. भाजपा और AIMIM ने अकोला सिटी काउंसिल में खुलेआम सत्ता साझा करने के लिए हाथ मिला लिया है. अब वे ‘A’ टीम बन गए हैं. 

साथ आई भाजपा-AIMIM

महाराष्ट्र में मंगलवार 6 जनवरी 2026 को एक नाटकीय मोड़ देखने को मिला. यहां हाल ही में हुए अकोट नगर निगम चुनावों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन उसे स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाया. भाजपा ने 35 सदस्यीय परिषद में सिर्फ 11 सीटें ही जीतीं, जिससे उसे स्थिर बहुमत बनाने के लिए सहयोगियों पर निर्भर रहना पड़ा. कांग्रेस 6 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि ओवैसी की AIMIM 5 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही. इसके बाद अब भाजपा ने AIMIM के साथ मिलकर अकोट विकास मंच नाम का एक गठबंधन बनाकर नगर परिषद पर अपना कंट्रोल हासिल कर लिया है.  

ये भी पढ़ें- ‘ पुलिस ने बेरहमी से मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए…,’  BJP महिला कार्यकर्ता पर पुलिस की बर्बरता, मारपीट पर क्या बोला परिवार

Add Zee News as a Preferred Source

 

25 पार्षदों का समर्थन मिला

भाजपा-AIMIM के इस गठबंधन में एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजीत पवार के नेतृत्व वाली NCP और बच्चू काडू की प्रहार जनशक्ति पार्टी भी शामिल हैं. इस नए गठबंधन के गठन के साथ भाजपा की लीडरशिप वाली गठबंधन को अब 25 पार्षदों का समर्थन मिला है,  जिससे उसे आसानी से बहुमत मिल गया है. भाजपा की माया धुले को महापौर बनाया गया है. कांग्रेस और प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी विपक्ष में रहेंगी. अकोट विकास मंच गठबंधन को अकोला जिला प्रशासन के साथ औपचारिक रूप से रजिस्टर भी कर लिया गया है. 

ये भी पढ़ें- ‘मादुरो की तरह पीएम मोदी को भी किडनैप करेंगे ट्रंप…’, कांग्रेस नेता के इस सवाल से गरमाया माहौल, भाजपा प्रवक्ता ने किया पलटवार 

 शिवसेना (UBT) ने लगाया आरोप 

अलग-अलग विचारधाराओं वाली भाजपा और AIMIM के इस अप्रत्याशित गठबंधन ने विपक्ष को अपनी ‘B टीम’ होने के आरोप को फिर से मजबूत करने का मौका दे दिया है. शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने भाजपा और AIMIM पर महाराष्ट्र में खुले और गुप्त गठबंधन में शामिल होने का आरोप लगाया है. उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक अवसरवादिता का आरोप लगाते हुए कहा,’भाजपा अंबरनाथ में कांग्रेस और अकोट में AIMIM के साथ गठबंधन कर रही है. यही वह पार्टी है जिसने कांग्रेस मुक्त भारत की बात की थी.’