)
Katrina Vicky Kaushal Baby Name: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बेटे के जन्म के 2 महीने बाद बेबी बॉय का नाम रिवील कर दिया है. इन दोनों ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी फोटो शेयर की जिसमें कैटरीना और विक्की के हाथ के ऊपर उनके प्यारे से बेटे का छोटा सा हाथ रखा हुआ है. इस फोटो के साथ इन दोनों सितारों ने बच्चे का नाम भी रिवील किया जो काफी यूनीक है.
शेयर की पहली फोटो
कैटरीना और विक्की कौशल ने नाम का अनाउंसमेंट करने के साथ अपने बेबी की पहली झलक भी फैंस को दिखाई. इन दोनों स्टार्स ने अपने हाथ में बेबी का हाथ रखा और फोटो कैप्चर कर ली. इस प्यारी सी फोटो पर फैंस और सेलेब्स प्यार लुटा रहे हैं. साथ ही बेबी को ब्लेसिंग्स दे रहे हैं.
ये रखा नाम
इस फोटो के साथ कैटरीना कैफ ने बेबी का नाम भी बताया. एक्ट्रेस ने लिखा- ‘हमारी उम्मीदों की रोशन विहान कौशल. हमारी सारी प्रार्थनाएं सुनी गई.लाइफ सही में खूबसूरत है. हमारी दुनिया. पलभर में बदल गई. ग्रैटीड्यूड.’
क्या है विहान का मतलब?
दरअसल, कैटरीना और विक्की ने अपने बेटे का नाम विहान काफी यूनीक रखा है. इसका मतलब होता है सुबह, भोर या नया आरंभ. आमभाषा में इस नाम का अर्थ सूर्योदय या नई शुरुआत का प्रतीक है. ये शब्द संस्कृत से लिया गया है जिसका अर्थ सुबह की पहली किरण या प्रकाश होता है. ये शब्द आशा, सकारात्मकता और स्वतंत्रता को दर्शाता है.
‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर’ के बाद..’बॉर्डर 2′ के मेकर्स की तगड़ी प्लानिंग, छप्परफाड़ कमाई का बना लिया है फुल प्रूफ प्लानिंग
सेलेब्स दे रहे बधाई
एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में पति और एक्टर विक्की कौशल को टैग किया. ये पोस्ट पलक झपकते ही वायरल हो गया. जिसके बाद सितारे बेबी पर प्यार उड़ेलने लगे. परिणीति चोपड़ा ने लिखा- ‘लिटिल बडी.’ दिया मिर्जा, भूमि पेडनेकर, सोफी चौधरी, शिबानी अख्तर ने हार्ट वाला आइकन शेयर किया. इसके साथ ही इन दोनों के फैंस भी दोनों को बधाई दे रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना आखिरी बार साल 2024 में ‘मैरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं तो वहीं विक्की कौशल आखिरी बार ‘छावा’ में दिखे थे. ये मूवी इसी साल रिलीज हुई थी.
